एक्सप्लोरर

जन्माष्टमी: देशभर के कृष्ण मंदिरों में रौनक, दिल्ली में कैलाश खेर ने बांधा समां

मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर देश-विदेश से भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत सभी बड़े मंदिरों में आज जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

नई दिल्ली: देश भर में आज भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी आज धूमधाम से मनाया जा रहा मथुरा से लेकर द्वारका तक कृष्ण मंदिरों में रौनक है. महाराष्ट्र में दही हांडी की धूम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने लिखा, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्रीकृष्ण!''

इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश को जन्माष्टमी पर बधाई दी है. उन्होंने ट्विट पर लिखा, ''जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का सबके लिए एक प्रमुख संदेश है; ‘निष्काम कर्म'. जन्माष्टमी का यह पर्व हमें मन, वचन और कर्म से शील और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे.''

राजधानी दिल्ली में धूम धाम से मनी जन्माष्टमी दिल्ली के रजोकरी में वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में कल रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म मनाया गया, पंचामृत से अभिषेक भी किया गया. दिल्ली के ही चंद्रोदय मंदिर में भगवान कृष्ण जन्म के बाद महाभारती हुई. चंद्रोदय मंदिर में मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भक्ति गीतों की प्रस्तुती देकर समां बांध दिया.

जन्मभूमि में भी जन्माष्टमी की रौनक कृष्ण की नगरी मथुरा में भी जन्माष्टमी की रौनक देकने को मिली. मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर देश-विदेश से भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत सभी बड़े मंदिरों में आज जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

भगवान की नगरी द्वारका कृष्ण भक्ति में डूबी गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर की रौनक देखते ही बन रही है, पूरा द्वारका कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ है.  मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो द्वारका को भगवान कृष्ण ने स्वयं बसाया. भगवान कृष्ण द्वारका के राजा थे.

मुंबई में मटकी फोड़ गोविंदाओं की धूम जन्माष्टमी के मौके पर आज मुंबई में दही हांडी की धूम है. गोविंदाओं की टोलियां हांडी फोड़ने के लिए सुबह से तैयार हो रही हैं. इसके साथ ही मुंबई के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर में आकर्षक सजावट भी की गई है.

पूरे देश में नंदलाल के जन्मदिन की धूम पश्चिम के साथ पूर्व में भी भगवान के जन्मोत्सव की धूम देखी गई. पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बेल्लूर मठ में बीती रात जन्माष्टमी मनाई गई. रामकृष्ण मिशन से जुड़े हजारों लोगों ने एक साथ भजन कीर्तन किया. जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में भी जन्माष्टमी और गोकुलाअष्टमी की धूम देखने को मिल रही है. कृष्ण मंदिर को खास तरीके से सजाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget