एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप मर्डर केस में डॉक्टरों का क्या होगा अगला कदम? आज होगी जॉइंट आरडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Doctors Protest: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में डॉक्टरों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.

RG Kar Medical College Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच आज गुरुवार (17 अक्टूबर) को डॉक्टरों की सुरक्षा के मामले में जॉइंट आरडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है. इंसाफ और सुरक्षा के लिए डॉक्टर अपनी बात रखेंगे.

कोलकाता की अर्जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद से ही देश में डॉक्टर के बीच आक्रोश है. लगातार कई महीनों से डॉक्टरों का अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन जारी है.

कई महीनों से महत्वपूर्ण है यह प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोलकाता में लगातार प्रदर्शन और हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स के समर्थन में बीते दिनों दिल्ली के कई आरडीए के डॉक्टर्स पहुंचे थे. उन डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स में डर और गुस्सा दोनों है और कई महीने के संघर्ष के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है. जिस वजह से दिल्ली में भी अब फिर एक बार इस मामले को लेकर आवाज उठना शुरू हो गई है. बीते दिनों दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में कैंडल मार्च निकाला गया तो कहीं हंगर स्ट्राइक की गई.

बीते दिन दिल्ली के बंगला भवन के बाहर डॉक्टर ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद गुरुवार शाम को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि डॉक्टर की तरफ से आगे क्या कदम उठाया जाएगा इसके बारे में बात रखी जाएगी.

इंसाफ के लिए संघर्ष के बाद भी नहीं हुआ कोई बदलाव

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद महिला डॉक्टर्स सुरक्षा और सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के सुरक्षा के लिए कदम उठाने को लेकर आवाज उठाई थी, जिसके बाद केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आश्वासन दिया गया था और सभी अस्पतालों को दिशा निर्देश भी दिए गए थे लेकिन कई डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद यह समझ आया कि तकरीबन सभी का जवाब यह है कि इतने दिशा निर्देश के बाद भी बहुत बदलाव कहीं नहीं हुए हैं.

कई डॉक्टर को ऐसा लगता है कि उन्होंने जितना संघर्ष किया इसका निष्कर्ष नहीं मिल पाया. जिस तरह से डॉक्टर की तरफ से दिल्ली में जॉइंट आरडीए की लगातार मीटिंग हो रही है और आवाज उठाई जा रही है, उसे आगे बड़ी मुहिम के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'टास्क फोर्स की रफ्तार धीमी', कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget