एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर: भूख हड़ताल पर बैठे एक और डॉक्टर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता में 5 अक्टूबर से शुरू डॉक्टर्स का भूख हड़ताल लगातार जारी है. धीरे-धीरे डॉक्टरों की हालत गंभीर होती जा रही है. कल एक और जूनियर डॉक्टर की हलत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के न्याय को लेकर भूख हड़ताल कर रहे एक और जूनियर डॉक्टर की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अधिकारी ने यह अधिकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उत्तर बंगाल चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टर अनुस्तुप मुखर्जी आमरण अनशन पर बैठे लोगों में शामिल हैं और वह ऐसे तीसरे डॉक्टर हैं जिन्हें तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक डॉक्टर ने बताया कि अनशन स्थल पर उनके सहकर्मियों ने उनकी हालत को ‘‘गंभीर’’ बताया जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने फैसला किया कि उनकी हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि इसके बाद मुखर्जी को अस्पताल ले जाया गया.  उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां वह पढ़ाई करते हैं. अनशन स्थल पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि उनके मल से खून निकल रहा था और उन्होंने पेट में काफी दर्द होने की शिकायत की थी. उन्होंने सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया और कहा कि राज्य सरकार अनशनकारी चिकित्सकों की हालत बिगड़ने के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ है. इससे पहले दिन में, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टर आलोक वर्मा को भी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

5  अक्टूबर को शुरू हुआ अनशन

करीब तीन दिन पहले अनिकेत महतो को आर जी कर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जूनियर डॉक्टरों ने पांच अक्टूबर को मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में अपना आमरण अनशन शुरू किया था.  प्रदर्शनकारी चिकित्सक आर.जी. कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं  अस्पताल की मृत महिला चिकित्सक के लिए न्याय और स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं.चिकित्सकों की अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों और चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए केंद्रीकृत रेफरल प्रणाली की स्थापना, खाली बिस्तर निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, ‘ऑन-कॉल’ रूम आदि सुनिश्चित करने के लिए कार्यबल का गठन शामिल है. 

Remote Weapon Agniastra: भारतीय सेना को मिला 'अग्निअस्त्र', अब थर-थर कांपेगे दुश्मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget