एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI ने तेज की जांच! अस्पताल के डॉक्टरों समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट से की पूछताछ

Kolkata Doctor Rape Case: अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. इसे कलकत्ता हाई कोर्ट के सामने रखा जाएगा.

Kolkata Rape-Murder Case: सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले की जांच बुधवार को तेज कर दी. इस दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन फोरेंसिक डॉक्टरों से पूछताछ की. इन्होंने जूनियर डॉक्टर का पोस्टमार्टम किया था, जिसकी 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप कर हत्या कर दी गई थी.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को जांच सीबीआई को सौंपी थी. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव चेस्ट डिपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के सेमिनार हॉल में मिलने के बाद उसी अस्पताल में शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम किया गया, जहां वह ड्यूटी पर थी. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम जांच से पता चला है कि घटना 9 अगस्त को सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी.

CBI ने डॉ. अरुण दत्ता चौधरी और संजय वशिष्ठ से की पूछताछ

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि बीते 1 अगस्त को चेस्ट विभाग के चीफ का कार्यभार संभालने वाले डॉ. अरुण दत्ता चौधरी और अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. संजय वशिष्ठ से साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ की गई. इसके अलावा सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले 3 फोरेंसिक डॉक्टरों रीना दास, मौली बनर्जी और अपूर्वा बिस्वास को भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया.

जिसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे लगभग 4 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य लोगों से शुक्रवार (16 अगस्त) को पूछताछ की जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं की गई सार्वजनिक- वरिष्ठ डॉक्टर

शुरुआती जांच मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 3 अन्य डॉक्टरों रत्ना देबनाथ, दियासिनी रॉय और अंतिया बर्मन द्वारा की गई थी. इस बीच अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. इसे कलकत्ता हाई कोर्ट के सामने रखा जाएगा, जिसने पुलिस जांच के बीच में सीबीआई जांच का आदेश दिया था. 

ड्यूटी पर रहे डॉक्‍टर्स से CBI टीम ने की पूछताछ 

दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने (14 अगस्त) बुधवार दोपहर को घटनास्थल का दौरा किया. जिसके बाद अस्पताल के कई कर्मचारियों से पूछताछ की. इस दौरान जांचकर्ताओं ने ड्यूटी रोस्टर भी एकत्र किए, ताकि पता लगाया जा सके कि 9 अगस्त को कौन-कौन ड्यूटी पर था. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल, जहां अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था, उनको भी तलब किया गया. साथ ही उन्हें मूल केस डायरी के साथ सीबीआई ऑफिस आने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल की जमानत... कहना अच्छा तो नहीं लगता पर', अभिषेक मनु सिंघवी ने दी ये दलील और सुप्रीम कोर्ट ने टाल दी सुनवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget