एक्सप्लोरर

West Bengal: कोलकाता में बिजली के तार से पानी में फैला करंट, 22 वर्षीय लड़के की हुई मौत

Kolkata Latest News: सड़क से गुजरते समय व्यक्ति उस पानी के संपर्क में आया था, जिसमें बिजली का तार गिरा था.

Kolkata Latest News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सौरभ गुप्ता (22) नाम के पकौड़े बेचने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई. भवानीपुर के जस्टिस द्वारकानाथ रोड पर पानी भरा था और वहीं बिजली का तार गिर गया. सड़क से गुजरते समय सौरभ पानी के संपर्क में आ गया और उसे इस कदर जोरदार करंट लगा कि उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (सीईएससी) ने उस उपभोक्ता के घर का मीटर काट दिया, जिसके घर का तार पानी में गिरा हुआ था. सीइएससी के बयान में बताया गया कि वह लापरवाही के लिए उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगा. 

स्थानीयों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इलाहाबाद के रहने वाले सौरभ गुप्ता को घर के पास पानी से भरी सड़क से गुजरते समय करंट लग गया. उसे नहीं पता था कि लटकते तार से पानी में करंट आ गया है. बिजली का यह तार एक व्यक्ति ने स्टील के खंभे पर लाइट लगाने के लिए खींचा था. वह व्यक्त डेयरी से बने उत्पाद बेचता है. उसने दुकान के सामने रोशनी के लिए बिजली के खंभे से तार खींचा था. 

बिजली के तार से पानी में फैला करंट

हादसे के बाद जब पीड़ित को शंभुनाथ पंडित अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीईएससी के अधिकारी ने कहा, "हमारे इंजीनियरों ने पाया कि उपभोक्ता सुपार्श्व इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की ओर से 2/3 जस्टिस द्वारकानाथ रोड पर मीटर से एक बिजली का तार खींचा गया था. तार की रबड़ कोटिंग घिस गई थी और वह उभर गया था. यह तार पानी के संपर्क में आया और उसमें करंट आ गया." 

ममता बनर्जी पर भाजपा का निशाना

हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में दुखद घटना हुई है. एक 25 वर्षीय युवक की स्थिर पानी में करंट लगने से मौत हो गई. नाबन्ना से स्थिति को नियंत्रित करने के मुख्यमंत्री के प्रयासों के बावजूद, उनके प्रशासन की विफलताएं साफ दिख रही हैं. मेयर फिरहाद हकीम और टीएमसी सरकार के तहत लोग कब तक अक्षमता और भ्रष्टाचार को सहन करेंगे? यह उनके कुशासन की असली कीमत है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई लड़ेगा चुनाव? बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ाने के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget