एक्सप्लोरर

जानें, राम मंदिर भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी कहां जाएंगे, वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाएंगे

राम जन्मभूमि मंदिर' के शिलान्यास समारोह से पहले देशभर में जश्न का माहौल है. अयोध्या की खबूसरती देखती ही बन रही है. पूरा शहर मानों रामायण काल में चला गया है. सरयू तट पर भी बेहतरीन सजावट की गई है. सिर्फ राम की पैड़ी नहीं बल्कि पूरा शहर दीपों से जगमगा रहा है.

अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार. नए रंग रोगन, कलेवर के साथ अयोध्या की छटा देखते ही बन रही है. अब बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार है. भूमि पूजन के लिए सारी तैयारियां पूरी जा चुकी है. पीएम मोदी के आगमन पर सीएम योगी समेत तमाम लोग फूल देकर उनका स्वागत करेंगे.

दिल्ली से 10.35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या के लिए तुरंत रवाना होंगे. प्रधानमंत्री 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय में पहुंचेंगे, जहां उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा. मोदी 11.40 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे.

अयोध्या आने वाला हर कोई पहले हनुमान जी के दर्शन करता है

जैसी की परंपरा रही है अयोध्या आने वाला हर कोई पहले हनुमान जी के दर्शन करता है. पीएम भी कुछ वैसा ही करेंगे. अयोध्या की धरती पर पहुंचते ही पीएम मोदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे. हनुमान गढ़ी में पीएम 10 मिनट के लिए प्रार्थना करेंगे और फिर राम जन्मभूमि परिसर में जाएंगे जहां वह राम लला विराजमान के दर्शन करेंगे.प्रधानमंत्री दोपहर 12.10 बजे मंदिर परिसर में 'पारिजात' का पौधा लगाएंगे और फिर भूमिपूजन समारोह के लिए रवाना होंगे.

शहर की दीवारों पर रामायण काल के चित्र उकेरे गए हैं

हनुमान गढ़ी जाने वाला रास्ता फूलों से सजाया गया है. शहर की दीवारों पर रामायण काल के चित्र उकेरे गए हैं. दोहे-चौपाई लिखी गई है. साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है.सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं. उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं. इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल ध्वज से पाट दिया गया है.

 पीएम मोदी को प्रसाद में क्या दिया जाएगा इस बारे में अभी कोई फैसल नहीं

पीएम मोदी का हनुमान गढ़ी में 10 का मिनट का कार्यक्रम है. इस दौरान पीएम मोदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी मंदिर की परिक्रमा भी करेंगे जिसके लिए कार्पेट लगाई गई है. पीएम मोदी को प्रसाद में क्या दिया जाएगा इस बारे में अभी कोई फैसल नहीं लिया गया है. पीएम को आवागमन को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइट किया जा रहा है.

अयोध्या को फूले से सजाने का काम चीन दिन से चल रहा है. कई सौ कुंतल फूलों से राम नगरी को पाट दिया गया है.

5100 कलश पर सजाए गए हैं दीपक

पीएम मोदी जिस रास्ते से होकर गुजरेंगे वहां 5100 कलश लगाए गए हैं जिनपर दीपक सजाए जाएंगे. इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राम दरबार बनाया गया है. दीपकों से भगवान राम सहित राफेल के चित्र बनाए गए हैं.

लोग जगह-जगह सेल्फी लेकर इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं. सिक्योरिटी की वजह से जहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं, वहीं सरकारी गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा है. हनुमान गढ़ी में एंट्री के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है.

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले बोले ओवैसी- बाबरी मस्जिद थी, है और इंशाअल्लाह रहेगी

Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: राम मंदिर का भूमि पूजन आज, पीएम मोदी-मोहन भागवत समेत 175 अतिथि होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget