एक्सप्लोरर

'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का भाग्य बदल गया', बोले किरेन रीजीजू

किरेन रीजीजू अनुच्छेद 370 का निरसन करते हुए कई संवैधानिक बदलाव किये गये, उससे पहले, भारतीय संविधान के कई प्रावधान और आरक्षण नीतियां जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं थीं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का भाग्य बदल गया है और क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

किरेन रीजीजू ने बिहार विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि पूरे देश में 'मोदी लहर; है और हर जगह लोगों का मानना ​​है कि उनके नेतृत्व में भारत का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल है. रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, जम्मू-कश्मीर की नियति बदल गई है. आज जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.'

उन्होंने कहा, 'दुनिया कश्मीर देखना चाहती है. यह बहुत खूबसूरत जगह है. जब यहां शांति और प्रगति दोनों होगी, तो यह और भी शानदार लगेगा.' उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही, जहां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कटरा में एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे गए.

रीजीजू ने कहा, 'मैं कई सालों से कश्मीर आ रहा हूं—मैं 1970 के दशक में, 1980 के दशक में, और 1990 और 2000 के दशक के बाद भी आया. लेकिन 2014 के बाद जम्मू-कश्मीर में जिस तरह का विकास शुरू हुआ, वह पहले कभी नहीं हुआ था.'

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 का निरसन करते हुए कई संवैधानिक बदलाव किये गये, उससे पहले, भारतीय संविधान के कई प्रावधान और आरक्षण नीतियां जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं थीं. रीजीजू ने कहा कि खेल एवं कानून मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न स्थानों पर खेल सुविधाएं, ऑडिटोरियम, बहु-खेल केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र, उच्च न्यायालय भवन सहित अदालत अवसंरचना परियोजनाएं शुरू की गईं.

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए रीजीजू ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न) कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मस्थली से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं. इससे एक बहुत ही मजबूत संदेश जाएगा. पूरा बिहार जानता है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही बिहार नयी ऊंचाइयों को छू सकता है. कोई भी 'जंगल राज' की वापसी नहीं देखना चाहता.’’

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने पर मंत्री ने कहा, 'किसी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित कर दिये जाने मात्र से कुछ नहीं हो जाता. जनता की स्वीकृति ही असली मायने रखती है.'

उन्होंने कहा, 'यह लोकतंत्र है और जनता सर्वोपरि है. आज पूरे देश में मोदी जी की लहर है और हर जगह लोगों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत का भविष्य सुरक्षित एवं उज्ज्वल है.' जम्मू कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की मांग के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget