एक्सप्लोरर

Kiran Bedi Apology: सिखों पर मजाक को लेकर किरण बेदी ने मांगी माफी, सफाई देते हुए किया ये ट्वीट

Kiran Bedi ने मजाकिया लहजे में ये कह दिया, '12 बजने में अभी 10 मिनट बाकी, यहां अभी कोई सरदार जी नहीं हैं.' उनके इस मजाक का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Kiran Bedi Hurt Sikh Sentiments: बीजेपी नेता और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) अपने एक बयान की वजह से अचानक सोशल मीडिया पर ट्रोल (Trolled on Social Media) हो गईं. किरण बेदी अपने ट्वीट की वजह से विवाद में घिर गईं और देखते ही देखते उनपर चौतरफा हमले होने लगे. दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान सरदारों को लेकर मजाकिया अंदाज में एक जोक (Joke) मार दिया जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर चौतरफा आलोचना होने लगी. हालांकि किरण बेदी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत ही इस बात के लिए ट्विटर पर माफी मांग ली और कहा, 'मैं अपने धर्म के प्रति बेहद आस्था रखती हूं.'

मंगलवार को किरण बेदी चेन्नई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में ये कह दिया, '12 बजने में अभी 10 मिनट बाकी, यहां अभी कोई सरदार जी नहीं हैं.' उनके इस मजाक का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों को मौका मिल गया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनके इस बयान पर ऐतराज जताया और माफी मांगने की बात कही.

किरण बेदी ने ट्वीट कर तुरंत मांगी माफी
हालांकि किरण बेदी ने तुरंत ही अपने ट्विटर हैंडल से इस मजाक के लिए सार्जनिक रूप से माफी मांग ली. किरण बेदी ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं अपने समुदाय के लिए सर्वोच्च सम्मान रखती हूं. मैं बाबा नानक देव जी का भक्त हूं. मैंने अपनी कीमत पर भी दर्शकों से जो कहा (क्योंकि मैं भी यहां हूं) कृपया गलत न पढ़ें. मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं. मैं किसी भी तरह की चोट पहुंचाने वाला अंतिम व्यक्ति हूं. मैं सेवा और दयालुता में विश्वास करती हूं.'

आप विधायक जरनैल सिंह ने किरण बेदी पर साधा निशाना
किरण बेदी (Kiran Bedi) के इस मजाकिया बयान को सरदारों ने बहुत सीरियसली ले लिया और आम आदमी पार्टी के विधायक जनरैल सिंह (AAP MLA Jarnail Singh) ने किरण बेदी के इस वीडियो ट्वीट (Tweet Video) करते हुए लिखा, 'जब मुगल भारत को लूट कर, बहन, बेटियों को अगवा कर ले जा रहे होते थे, तब सिख ही उनसे डटकर लड़ते और बहन-बेटियों की रक्षा करते थे. मुगलों पर हमला करने का समय 12 बजे था. ये है 12 बजे का इतिहास. शर्म आनी चाहिए BJP के छोटी सोच वाले नेताओं को जो उस एहसान का बदले सिखों का मजाक उड़ाते हैं.'

यह भी पढ़ेंः

Mumbai: पीएम मोदी ने राजभवन में ‘क्रांतिकारियों की गैलरी’ का अनावरण किया, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

Congress Protest: कांग्रेस सांसद ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर खाने पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget