एक्सप्लोरर

बाबुल सुप्रियो ने कहा- हथिनी हत्या मामले में जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा

केरल में हुई हथिनी की हत्या के मामले में अब राजनीति शुरु हो गई है. केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो का कहना है कि वायनाड से राहुल गांधी सांसद हैं और उन्होंने इस मामले में अब तक कूछ भी नहीं कहा है.

नई दिल्ली: केरल के मल्लपुरम में हुई हथिनी की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी लोग दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए हैं. बाबुल सुप्रियो ने कहा राज्य सरकार की ओर से जरूरी कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने बताया कि राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री से मैंने भी बात करने का प्रयास किया लेकिन अब तक उनसे बात नहीं हो सकी है. इससे साफ है कि राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं है.

बाबुल सुप्रियो ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा वायनाड से राहुल गांधी सांसद हैं और मल्लपुरम वायनाड के इलाके में ही आता है. लेकिन मैंने अब तक राहुल गांधी की ओर से कोई बयान ना ही देखा ना ही उनका कोई ट्वीट देखा है. इसे क्या समझा जाए.

आज सुबह ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने भी हथिनी की हत्या और अन्य जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि लगातार जानवरों की हत्याएं हो रही है उनको मौत के घाट उतारा जा रहा है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है.

इस पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मेनका गांधी हमारी पार्टी की वरिष्ठ सांसद हैं और जानवरों को लेकर समय-समय पर मामले उठाती रहती हैं. मुझे भी उनकी चिट्ठी प्राप्त हुई है, मैं उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलकर पूरे मामले पर बात करूंगा.

यह भी पढ़ेंः

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से की बात, सपरिवार भारत आने का दिया न्योता

दिल्ली के दंगों से निजामुद्दीन मरकज का प्रॉपर्टी कनेक्शन, पुलिस को जांच के दौरान हाथ लगी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget