एक्सप्लोरर

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पर केरल HC ने जताई चिंता, प्रशासन को दिया बेहतर मैनेजमेंट का निर्देश

Sabarimala Temple News: इन दिनों सबरीमाला के प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के लिए तीर्थयात्रा चल रही है. इस कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

Kerala High Court: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) में भीड़ को मैनेज करना हमेशा एक चुनौती रहा है. यहां हमेशा ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में अब केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) ने सबरीमाला मंदिर में भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) को लेकर निर्देश जारी किए हैं. वहीं, पठानमथिट्टा जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी तीर्थयात्रियों के दर्शन सहज हों. 

दरअसल, वर्तमान में सबरीमाला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के लिए तीर्थयात्रा चल रही है. इस कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण यहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों को लेकर यातायात में काफी दिक्कते हो रही हैं. अब कोर्ट ने इसे देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन को इस भीड़ को सही तरीके से मैनेज करने के निर्देश दिए हैं. 

नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा कि सन्निधानम आने-जाने की मौजूदा आवाजाही का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. पैदल गश्ती दलों को चंद्रनंदन रोड पर आने से सख्ती से रोका जाना चाहिए. साथ ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी कहा है ताकि तीर्थयात्रियों के लिए दर्शन करने में परेशानी न हो. इससे पहले 11 दिसंबर को, केरल हाई कोर्ट ने व्यस्त दिनों में सबरीमाला मंदिर में भक्तों के लिए पूजा के समय को एक घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था ताकि जल्दबाजी में लोग घायल न हों. 

एक दिन में दर्शन के लिए एक लाख रजिस्ट्रेशन

वहीं, हाई कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर को लेकर आयोजित अपनी विशेष बैठक में बताया गया कि शनिवार (10 दिसंबर) को मंदिर में दर्शन के लिए करीब एक लाख लोगों ने बुकिंग कराई थी और इनमें से लगभग 90 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे. इतनी भीड़ होने पर प्रबंधन काफी अच्छा होने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो लेकिन खराब मैनेजमेंट के कारण ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थीं. 

ये भी पढ़ें: 

Jammu Kashmir: आतंकवाद पर डीजीपी दिलबाग सिंह का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर में इस साल अभी तक मारे गए 56 विदेशी आतंकवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget