एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने UCC का किया विरोध, कहा- कदमों को वापस ले सरकार

UCC Issue: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करते हुए केंद्र पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इसे बीजेपी का चुनावी एजेंडा करार दिया है.

Pinarayi Vijayan On Uniform Civil Code: देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर बहस जारी है. कई विपक्षी दल यूसीसी का पुरजोर विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. अब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने भी समान नागरिक संहिता के मसले को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये भारतीय जनता पार्टी का चुनावी एजेंडा है.

पिनराई विजयन ने शुक्रवार (30 जून) को कहा कि बीजेपी की ओर से समान नागरिक संहिता को लेकर उठाए जा रहे कदम के पीछे चुनावी एजेंडा है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में उठाए गए कदम को वापस लेने की भी अपील की. 

पिनराई विजयन ने यूसीसी पर क्या कहा?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता विजयन ने कहा कि केंद्र के इस कदम को देश की बहु सांस्कृतिक विविधता को मिटाकर केवल बहुमत के सांप्रदायिक एजेंडे ‘एक देश, एक संस्कृति’ को लागू करने की योजना के तौर पर देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और विधि आयोग को समान नागरिक संहिता के संदर्भ में उठाए गए कदमों को वापस ले लेना चाहिए. 

केरल के सीएम बताया बीजेपी का चुनावी एजेंडा

सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि समान नागरिक संहिता के आसपास बहस छेड़ना संघ परिवार की सांप्रदायिक विभाजन को गहरा करने के एजेंडे की एक चुनावी चाल है. भारत के बहुलवाद को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का विरोध करें और समुदायों के भीतर लोकतांत्रिक चर्चाओं के माध्यम से सुधारों का समर्थन करें. 

पीएम मोदी ने की थी यूसीसी की वकालत

बता दें कि, पीएम मोदी ने 27 जून को भोपाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में यूसीसी की वकालत की थी. उन्होंने कहा था कि देश व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले दोहरे कानूनों के साथ कैसे काम कर सकता है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय को भड़काने का आरोप भी लगाया था. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या है मांग?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget