एक्सप्लोरर

Kerala Blast Case: केरल ब्लास्ट केस को लेकर एक्शन में NIA, शाहीन बाग में की संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

NIA Investigation In Kerala Train Fire Case: कोझिकोड में ट्रेन में आग लगने के मामले में एनआईए लगातार एक्शन में नजर आ रही है. ताजा घटनाक्रम में उसने दिल्ली के शाहीन बाग में छापेमारी की है.

NIA Search Operation: केरल के कोझिकोड ट्रेन में हुई आगजनी की घटना को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार (11 मई) को दिल्ली के शाहीन बाग के साथ-साथ आसपास के 10 इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है. एनआईए के सर्च ऑपरेशन में आरोपी शाहरुख सैफी और अलग-अलग संदिग्धों की संपत्तियां शामिल हैं.

इस मामले पर एनआईए का कहना है, “एजेंसी की जांच में अभी तक पता चला है कि आरोपी शाहरुख सैफी, जाकिर नाइक, पाकिस्तान के तारिक जमील, इसरार अहमद और तैमूर अहमद सहित विभिन्न कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशों का फॉलोअर रहा है. गुरुवार की तलाशी में मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क सहित डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.”

शोरनूर रेलवे स्टेशन पर किए सबूत इकट्ठे

इससे पहले शनिवार (06 मई) को एनआईए की एक टीम ने शोरनूर रेलवे स्टेशन का दौरा करके सबूत इकट्ठे किए थे. जांच टीम आरोपी शाहरुख सैफी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लेकर गई थी, जहां पर उसने केरल पहुंचने पर आराम किया था. साथ ही उस रास्ते का भी मुआयना किया जिस रास्ते से वो स्टेशन से बाहर निकला था. इसके अलावा टीम ने उस पेट्रोल पंप का भी दौरा किया जहां से सैफी ने पेट्रोल खरीदा था. इसके बाद रविवार (7 मई) को एनआईए की टीम आरोपियों को कोझिकोड के इलाथुर और कन्नूर ले गई.

जांच में और क्या पता चला?

जांच में पता चला कि 31 मार्च को आरोपी दिल्ली से जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हुआ. वो 2 अप्रैल को शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचा. इसके बाद पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में सवार हुआ. जब ट्रेन इलाथुर के पास कोरापुझा पुल को पार कर रही थी तभी उसने यात्रियों पर ईंधन उड़ेल दिया और आग लगा दी. इस घटना में 9 लोग जल गए थे, जबकि इलाथुर के पास पटरियों से एक महिला, एक बच्चे और एक पुरुष के शव बरामद हुए थे. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और बाद में महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार हुआ.

ये भी पढ़ें: Kerala Train Fire: पूरे डिब्बे को खाक करना चाहता था शाहरुख, केरल ट्रेन मामले में नया खुलासा, जांच एजेंसियों को आतंकी हमले का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget