एक्सप्लोरर

Kerala Train Fire: पूरे डिब्बे को खाक करना चाहता था शाहरुख, केरल ट्रेन मामले में नया खुलासा, जांच एजेंसियों को आतंकी हमले का शक

Kerala Train Fire: कोच्चि और चेन्नई की एनआईए टीम ने ट्रेन के उस डिब्बे की जांच की जिसमें आगजनी हुई थी. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग झुलस गए थे.

Kerala Train Fire: केरल ट्रेन हादसे में जांच एजेंसियां हर रोज नए खुलासे कर रही है. एजेंसियों को आतंकी हमले का शक और गहरा होता जा रहा है. इस बीच अब केरल पुलिस एसआईटी की जांच पर नजर रखने वाली एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के हाथ नई जानकारी लगी है. दोनों का ऐसा मानना है कि आरोपी शाहरुख सैफी की ट्रेन के पूरे डी1 डिब्बे में आग लगाने की योजना थी. एनआईए ने कहा कि मामले की शुरुआती रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है.

गृह मंत्रालय एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर एनआईए से मामले को अपने हाथ में लेने पर विचार किए जाने की उम्मीद है. एनआईए की रिपोर्ट बताती है कि हमले के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए शाहरुख के दिल्ली और नोएडा में जानकारों की जांच करने की जरूरत है. साथ ही यह भी जरूरत है कि क्या शाहरुख के किसी कट्टरपंथी संगठन से संबंध थे.

एसआईटी अधिकारी दिल्ली और नोएडा में सैफी के परिचितों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क कर रहे हैं. इसके अलावा उनके कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रहे हैं. साथ ही उनके दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच कर रहे हैं.

पिछले हफ्ते हुआ था गिरफ्तार 
कोच्चि और चेन्नई के अधिकारियों की एनआईए टीम ने ट्रेन के उस डिब्बे की जांच की जिसमें आगजनी हुई थी. शाहरुख ने ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ डालने की बात कबूल की है. साथ ही बताया कि वह वह हमले को अंजाम देने वाला अकेला था. हालांकि एसआईटी अधिकारियों को संदेह है कि वह जानकारी छिपा रहा है. दिल्ली के शाहीन बाग निवासी शाहरुख सैफी को पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया था. सैफी पर ट्रेन में सह यात्री को जलाने का आरोप है. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग झुलस गए थे.

यह भी पढ़ें

अग्निपथ स्कीम को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज, दिल्ली HC ने कहा- मांग जायज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget