एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: हर दिन 13,000 तीर्थयात्री करेंगे केदारनाथ की यात्रा, मिलेंगी ये सुविधाएं बिल्कुल फ्री

Kedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक यानी 5 लाख रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं. 25 अप्रैल से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं जो कि भैयादूज पर बंद होंगे.

Kedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है और उम्मीद है कि हर दिन अधिकतम 13,000 तीर्थयात्री केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (डीएम) मयूर दीक्षित ने मंगलवार (18 अप्रैल) को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने इस बार केदारनाथ यात्रा के लिए 13,000 तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा निर्धारित की है और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक टोकन प्रणाली भी शुरू की गई है.

डीएम दीक्षित और रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाखा अशोक भडाने ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. भडाने ने आगामी यात्रा में व्यवस्था की समीक्षा की. दीक्षित ने कहा कि मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की दैनिक सीमा और टोकन प्रणाली की शुरुआत यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई है. 

25 अप्रैल से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा 
तीर्थयात्रियों को इस बार यात्रा मार्ग पर 22 चिकित्सकों और इतनी ही संख्या में फार्मासिस्ट की तैनाती के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. दीक्षित ने कहा कि इनमें तीन चिकित्सक और दो आर्थोपेडिक सर्जन होंगे. यात्रा के मार्ग में बारह चिकित्सा सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं. बता दें कि केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियां अपने अंतिम चरण पर है. 25 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा की शुरुआत होने वाली है इससे पहले इससे जुड़े सभी विभागों को सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है. 

केदारनाथ धाम के लिए 5 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड के चारों धामों में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं. केदारनाथ धाम के लिए 5 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं. कोरोना महामारी के चलते भक्तों को केदारनाथ यात्रा के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. साल 2022 में जब केदारनाथ के द्वार खुले तो यात्रा में रिकॉर्ड 16 लाख यात्री पहुंचे थे. इस बार भी अभी तक उत्तराखंड के चारों धामों में से सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ही हुए हैं. इस बार 25 अप्रैल से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं जो कि भैयादूज पर बंद होंगे. 

ये भी पढ़ें: Weather Update Today: अप्रैल में दिखा गर्मी का पहला ट्रेलर, आसमान से बरसी आग, दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, पढ़ें देश में कहां कैसा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget