एक्सप्लोरर

डीएनवी सेंथिलकुमार के विवादित बयान पर कार्ति चिदंबरम बोले- 'खराब शब्दों का किया चयन'

Senthilkumar S Remark: DMK सांसद सेंथिलकुमार के ह‍िंदी भाषी राज्‍यों को लेकर की गई विवादित ट‍िप्‍पणी पर स‍ियासी घमासान मच गया है. इस बयान पर उनकी आलोचना हो रही है. वहीं, कुछ नेता समर्थन भी कर रहे हैं.

Karti Chidambaram on Senthilkumar S Controversial Remark: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर आरक्षण (संशोधन) व‍िधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने ह‍िंदी भाषी राज्‍यों को लेकर असंसदीय भाषा का प्रयोग क‍िया. इस तरह की भाषा के प्रयोग पर कांग्रेस के सांसद कार्त‍ि पी च‍िदंबरम ने आपत्ति जताई तो एमडीएमके सांसद वाइको समर्थन में उतर आए हैं.  

कांग्रेसी सांसद कार्त‍ि ने अपने आध‍िकार‍िक ट्व‍िटर (अब 'एक्‍स')  हैंडल पर ल‍िखा, ''शब्दों का चयन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. असंसदीय. उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अपनी टिप्पणियां वापस लेनी चाहिए. '' 

'...तो सांड वाले राज्‍यों में बीजेपी परचम लहराएगी' 
 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि डीएमके के नेताओं का अगर यही रवैया रहा तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी बीजेपी का परचम लहराएगा. 

सेंथ‍िल के बयान को एमडीएमके सांसद का समर्थन 

डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की 'गौमूत्र' टिप्पणी पर एमडीएमके (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको का कहना है, "मैं उनके बयान से सहमत हूं, वह सही हैं."

'आने वाले चुनाव में इस तरह के लोगों का बेहतर तरीके से इलाज होगा' 

डीएमके सांसद की 'गौमूत्र' टिप्पणी पर बिहार बीजेपी नेता नवल किशोर यादव ने कहा, "हिंदी भाषी राज्यों को गाली देने वालों को मानसिक इलाज कराने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में इनता बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा. ह‍िंदी भाषी राज्‍यों और सनातन धर्म को गाली देने वालों को उपचार होना चाह‍िए. 

 

ह‍िंदी पट्टी के इन 3 राज्‍यों में बीजेपी ने लहराया परचम 

भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में संपन्‍न 5 राज्‍यों के व‍िधानसभा चुनावों में 3 राज्‍यों में स्‍पष्‍ट बहुमत हास‍िल हुआ है. यह तीनों राज्‍य मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ हैं जोक‍ि ह‍िंदी पट्टी के राज्‍य हैं. इनमें म‍िली जीत पर डीएमके सांसद के बोल ब‍िगड़ गए और उनको लेकर असंसदीय भाषा का प्रयोग क‍िया. 

डीएमके सांसद के इस बयान पर मचा है बवाल 

डीएमके सांसद सेंथिलकुमार ने कहा, ''इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि इस बीजेपी की ताकत केवल मुख्य रूप से हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतना है जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं..."

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: सेमीफाइनल जीतना क्या फाइनल जीतने की गारंटी है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget