लोकसभा चुनाव 2024: सेमीफाइनल जीतना क्या फाइनल जीतने की गारंटी है?

बड़ी जीत के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सामने खड़ी हो सकती हैं चुनौतियां
Source : PTI
बीजेपी ने लोकसभा का सेमीफाइनल कहे जा रहे विधानसभा चुनाव जीत हासिल कर ली है तो वहीं कांग्रेस को तेलंगाना में जीत से संतुष्ट होना पड़ा.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जा रहे विधानसभा चुनाव को 3-1 से जीत लिया है. पार्टी ने मध्यप्रदेश में 163, राजस्थान में 115 तो वहीं छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर बहुमत के साथ जीत का परचम लहराया.





