एक्सप्लोरर

Karnataka News : पीएम मोदी और भगवान राम के खिलाफ क्लास में टीचर ने दिया आपत्तिजनक बयान, गई नौकरी, FIR भी दर्ज

Teacher Dismissed In Karnataka: कर्नाटक के एक स्कूल की शिक्षिका ने बच्चों के सामने पीएम नरेंद्र मोदी और भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर हुई है.

Karnataka School Teacher Dismissed: कर्नाटक में एक स्कूल की शिक्षिका ने सातवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब कर्नाटक पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और स्कूल प्रबंधन ने भी उसे बर्खास्त कर दिया है. 

घटना कर्नाटक के मंगलुरु की है. सेंट गेरोसा इंग्लिश हायर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली सिस्टर प्रभा 8 फरवरी को कक्षा 7 के छात्रों को "काम ही पूजा है" विषय पर पढ़ा रही थीं. उसी समय उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक बात कही थी.

शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए हुए थे प्रदर्शन
कुछ छात्रों ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद अभिभावकों और हिंदूवादी संगठनों ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. शरथ कुमार नाम के एक अभिभावक ने मंगलुरु दक्षिण पुलिस स्टेशन में स्कूल शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने भी मामले जांच शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई थी और लोगों ने ऐसी टिप्पणी करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. स्कूल प्रबंधन पर भी अभिभावक वर्ग का दबाव था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है.

स्कूल ने क्या कहा?
सोमवार (12 फरवरी) को स्कूल अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सिस्टर प्रभा को बर्खास्त कर दिया है और उनके पद पर किसी अन्य शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा. एक बयान में स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा, “सेंट गेरोसा स्कूल का इतिहास 60 साल पुराना है और इसके इतिहास में कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई है. हम संविधान के अनुयायी रहे हैं और सभी धर्मों की आस्था और प्रथाओं को भी स्वीकार करते हैं. प्रधानाध्यापिका ने लोगों से अपील की है कि स्कूल के साथ मिलकर बेहतर शिक्षण में सहयोगी बनें.

 ये भी पढ़ें: 2019 के बाद मुस्लिम वोटर्स ने बदला है पैटर्न, भाजपा की पसमंदा नीति बनी वजह, ये आंकड़े चौंकाने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget