एक्सप्लोरर

कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, पत्नी और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव

कर्नाटक में सोमवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 38,843 पहुंच गई है. इनमें से 684 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि 15,409 लोग ठीक भी हुए हैं. 22750 लोगों अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बेंगलुरू: कर्नाटक के पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री सीटी रवि के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उनकी पत्नी और बेटी को हालांकि कोरोना नहीं है. रवि ने सोमवार को ट्वीट किया, "कल अपनी पत्नी पल्लवी और अपने कर्मचारियों के साथ मैंने कोविड-19 की जांच कराई थी. सौभाग्य से मेरी पत्नी पल्लवी और मेरे सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 ना होने की पुष्टि हुई है. मुझे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है."

कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद 11 जुलाई को वह आइसोलेशन में चले गए थे. इससे पहले उनकी दो बार जांच हुई थी. इनमें से एक जांच में उनके संक्रमित नहीं होने की बात सामने आई थी. इसके बाद, सोमवार सुबह आई उनकी अंतिम रिपोर्ट में उन्हें कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई.

रवि ने ट्वीट में लिखा, "मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा और आप सभी के साथ काम करूंगा." इस बीच, कर्नाटक के एक अन्य मंत्री बीसी पाटिल ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया. उनके एक रिश्तेदार के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

बता दें, कर्नाटक में सोमवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 38,843 पहुंच गई है. इनमें से 684 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि 15,409 लोग ठीक भी हुए हैं. 22750 लोगों अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

देश में 24 घंटों में 28,701 मामले और 500 मौत देश में पिछले 24 घंटों में 28,701 कोरोना वायरस मामले और 500 लोगों की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 5,53,470 रोगी ठीक हुए हैं, जिनकी संख्या देश में मौजूद 3,01,609 सक्रिय मामलों से लगभग दोगुनी है. कोविड -19 रोगियों की रिकवरी की दर 62.93 प्रतिशत हो गई है. फिर भी भारत दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है. पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,103 नमूनों का परीक्षण किया गया.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget