एक्सप्लोरर

Karnataka Mandya District Violence: कर्नाटक के मांड्या में गणपति जुलूस पर फेंके गए पत्थर, तलवारें लहराईं, फूंक दी गईं दुकानें

Karnataka Nagamangala Communal Violence: कई युवकों ने भगवान गणेश की मूर्ति को पुलिस स्टेशन के सामने रखा और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

Karnataka Nagamangala Communal violence: कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में बुधवार (11 सितंबर 2024) को गणपति जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़पों के बाद तनाव का माहौल पैदा हो गया. कथित तौर पर यह घटना तब हुई जब बदारीकोप्पालु के भक्त गणेश मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब जुलूस मुख्य सड़क से गुजर रहा था, उस पर कथित तौर पर मस्जिद के पास से पत्थर फेंके गए. 

दुकानों में लगाई गई आग

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मांड्या के डिप्टी कमिश्नर डॉ. कुमार का कहना है कि भगवान गणेश जुलूस के दौरान शाम को घटना हुई. जब जुलूस एक मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया. यह हमारे ध्यान में आया है. बाद में विरोध प्रदर्शन भी हुआ. आईजी, एसपी और मैंने घटनास्थल का दौरा किया है. हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं." डिप्टी कमिश्नर ने कहा, "2-3 दुकानों में आग लगा दी गई. एहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी. हम इसकी जांच कर रहे हैं. आग लगने की वजह से बिजली गुल हो रही है. मैंने गेसकॉम (गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) से बात की है."

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में भी दोनों एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं. पुलिस और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति को शांत करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद, पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (उपद्रव या खतरे की आशंका के तत्काल मामलों में जारी आदेश) लागू कर दी गई.

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नागमंगला शहर में हिंसा की निंदा की और इसके लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना कांग्रेस द्वारा ''एक समुदाय के तुष्टीकरण'' के कारण हुई. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा, "मैं मांड्या जिले के नागमंगला में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं. यह शहर में शांति और व्यवस्था की विफलता है कि एक समुदाय के उपद्रवियों ने शांतिपूर्वक चल रहे भक्तों को निशाना बनाकर जानबूझकर हिंसा की. भगवान गणपति के जुलूस में, जनता और पुलिसकर्मियों पर पत्थर और चप्पलें फेंकी गई, पेट्रोल बम विस्फोट और तलवारें लहराई गईं."

कई हिंदू युवकों ने भगवान गणेश की मूर्ति को पुलिस स्टेशन के सामने रखा और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक समूह ने अपना आक्रोश जाहिर करने के लिए कुछ दुकानों में आग लगा दी और टायरों में आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया. 

ये भी पढ़ें:

Sanjauli Mosque: देश की शांति भंग कौन कर रहा है? संजौली मस्जिद का विवाद क्या, क्यों सड़कों पर आर-पार, आसान भाषा में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget