एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll Results: इन एग्जिट पोल में BJP को मिल रहा है बहुमत, जानें कांग्रेस और जेडीएस का हाल

Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव आने के बाद सीजीएस के एग्जिट पोल के आकंड़े ने सबको चौंका दिया है.

Karnataka Election Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव आने के बाद एग्जिट पोल के आकंड़े आ गए हैं. कई एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, लेकिन बहुमत नहीं मिल रहा. हालांकि दो प्रमुख सर्वे में बीजेपी की भी सरकार बनती दिख रही है. न्यूज नेशन के लिए किए गए सीजीएस के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 224 में से 114, कांग्रेस को 86, जेडीएस को 21 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती है.

वोट प्रतिशत की बात करें तो पोल में कहा गया है कि बीजेपी को 45.34 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 30.89 फीसदी और जेडीएस को 14.25 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य को 9.52 फीसदी वोट मिल सकते हैं. 

जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कहा है कि बीजेपी अपने दम पर सरकार बना सकती है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 94 से 117 सीटें, कांग्रेस को 91 से 106, जेडीएस को 14 से 24 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

वहीं एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस को राज्य की 224 सीटों में से 100 से 112 तो बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिल सकती है. जेडीएस को 21 से 29 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है. सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है तो अगर ऐसे में 13 मई को यही परिणाम रहता है तो कांग्रेस को जेडीएस या अन्य को साथ में लेना होगा.

बीएस येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई क्या बोले?
एग्जिट पोल पर मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल है. यह 100 फीसदी सच नहीं हो सकता है. हमें बहुमत मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे. मुझे लगता है कि 13 मई तक इंतजार करना चाहिए है. 

पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें 100 फीसदी विश्वास है कि हमारी सरकार बनेगी. त्रिशंकु स्थिति बनने या गठबंधन की सरकार बनने का कोई सवाल नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व में आखिरी निर्णय लेगा. हमें 115 से 117 सीटें मिलगी तो ऐसे में जेडीएस के साथ जाने का अभी कोई सवाल नहीं होता. 

कांग्रेस ने क्या कहा? 
कांग्रेस के विधायक और नेता प्रियांक खरगे ने एग्जिट पोल पर कहा कि कांग्रेस को सत्ता मिलने जा रही है और इसको लेकर हम बहुत पास है. मुझे पूरा भरोसा है कि 13 मई को रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें- Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget