एक्सप्लोरर

इस शहर में भरे जाएंगे 1100 करोड़ रुपये से सड़कों के गड्ढे, सरकार ने कर दिया ऐलान

कर्नाटक सरकार ने राज्य विकास कार्यों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब बेंगलुरु में सड़क विकास को बढ़ावा देने के मकसद से मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए 1,100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने घोषणा की है कि बेंगलुरु में सड़क विकास को बढ़ावा देने के मकसद से मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए 1,100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शहरभर में सुगम और गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

शिवकुमार ने कहा, ‘बेंगलुरु में सड़क विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 1,100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर निर्वाचन क्षेत्र को इन निधियों का लाभ मिले और शहरभर में सुगम, गड्ढा मुक्त सड़कें बनाई जाएं.’

सड़कों की मरम्मत और निर्माण में खर्च

डिप्टी सीएम के अनुसार, 14 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि शेष निर्वाचन क्षेत्रों को 25-25 करोड़ रुपये मिलेंगे. शिवकुमार ने कहा कि यह धनराशि सड़कों की मरम्मत और नयी सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी.

बेंगलुरु, जो देश का आईटी हब कहा जाता है, वहां की सड़कों की जर्जर हालत लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा रही है. मानसून के दौरान सड़कों में गड्ढों की भरमार, यातायात जाम और दुर्घटनाएं आम हो जाती हैं. नागरिकों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद सरकार ने अब इस दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया है.

त्योहारी सीजन में लोगों को मिलेगी राहत

डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि यह फंड सीधे नगर निकायों के माध्यम से लागू किया जाएगा और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी भी की जाएगी. सरकार की योजना है कि अगले कुछ महीनों में प्राथमिक सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए, जिससे आगामी त्योहारी सीजन और वर्षा काल के दौरान नागरिकों को राहत मिल सके.

इस निर्णय से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की छवि भी निखरेगी. उपमुख्यमंत्री ने लोगों से भी सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही बदलाव नजर आने लगेंगे.

ये भी पढ़ें:- 'हिमालय जैसा व्यक्तित्व, भारत के लिए भगवान का वरदान', PM मोदी के जन्मदिन पर बाबा रामदेव ने ऐसे दीं शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget