एक्सप्लोरर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लिया फैसला, बेंगलुरु में नही लगाया जाएगा लॉकडाउन

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है. इस समय कोरोना संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है. इसके चलते कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि बेंगलुरु में लॉकडाउन नही लगाया जाएगा, लेकिन 15 दिनों तक राज्य में रैली और विरोध प्रदर्शन नही किया जा सकेगा.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कोरोना के बढ़ते मामले को देख मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने सोमवार को कैबिनेट बैठक करने का फैसला लिया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक राज्‍य इस समय कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े राज्य के लिए खतरनाक है. लेकिन स्थिति को देखते हुए कर्नाटक सरकार बेंगलुरू में लॉकडाउन लगाने के विचार में नहीं है. यानि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने साफ कह दिया है कि शहर में कोई भी लॉकडाउन या कर्फ्यू नही लगाया जाएगा. दरअसल बेंगलुरू शहर की ही बात करें तो इस समय रोजाना औसतन करीब 1350 कोरोना के केस सामने आ रहे है. वहीं शहर में पिछले 2 हफ्तों में कोरोना संक्रमण 16921 नए मामले रिकॉर्ड हुए हैं.

नही हो सकेगी रैली, विरोध प्रदर्शन

कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर लोगों को लग रहा था कि राज्य में स्कूल, कॉलेज दोबारा से बंद हो जाएंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि  'हम स्‍कूल और कॉलेज को बंद नहीं करने जा रहे हैं. हमने इस बात पर चर्चा की है कि यदि बच्‍चे स्‍कूल आते हैं तो वो कोरोना से बचने के उपाए के साथ-साथ अनुसाशन का पालन करके आ सकते है. यही नहीं मुख्यमंत्री ने राज्य में रैली और प्रदर्शन को लेकर ऐलान किया है कि अगले 15 दिनों तक किसी भी तरह की रैली और विरोध प्रदर्शन की इजाजत नही होगी और साथ ही शादी जैसे समारोहों में लोगो की संख्या पर भी नजर रखी जाएगी. वहीं राज्‍य सरकार का कहना है कि आंकड़ों में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण में 20 से 40 साल के आयु वर्ग के लोगों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है.

रोजाना बढ़ रहे संक्रमित मामले

बता दें कि कर्नाटक में सोमवार को कोरोना के 2,792 नए मामले सामने आए है. इसके साथ ही राज्‍य में अब तक कोरोना के मामलों की संख्‍या 9,89,804 हो गई है.तो वहीं पिछले कुछ दिनों से राज्य में हर दिन औसतन 2500 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे है. शनिवार को 2886 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं शुक्रवार को 2566 संक्रमण के मामले सामने आए थे, जबकि गुरूवार को कोरोना संक्रमण लोगों की संख्या 2523 दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़ेंः

क्या बाबुल सुप्रियो ने अपने ही पार्टी दफ्तर में शख्स को थप्पड़ मारा, जानिए क्या है मामला

Coronavirus Punjab: चंडीगढ़ में 25 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, पंजाब में 2914 नए मामले दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget