एक्सप्लोरर

Karnataka Cabinet Ministers List: जी परमेश्वर, एमबी पाटिल और प्रियांक खरगे समेत ये नेता सिद्धारमैया की सरकार में बन सकते हैं मंत्री

Siddaramaiah Government Cabinet: कांग्रेस ने एलान किया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Karnataka Cabinet Ministers Probable List: कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस (Congress) की ओर से गुरुवार (18 मई) को आधिकारिक घोषणा की गई. पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और उपमुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के नाम की घोषणा की है. कर्नाटक कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची भी सामने आई है. 

कर्नाटक सरकार में 32 से 33 मंत्री बनने हैं. जिनमें से कुछ मंत्रियों के नाम सामने आए हैं. सिद्धारमैया की सरकार में जी परमेश्वर, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, प्रियांक खरगे, बीआर रेड्डी, रूपा शशिधर, ईश्वर खंड्रे, जमीर अहमद, तनवीर सैत, लक्ष्मण सावदी, कृष्णा बायरे गौड़ा मंत्री बन सकते हैं. आपको इन सभी संभावित मंत्रियों के बारे में बताते हैं. 

डिप्टी सीएम रह चुके हैं जी परमेश्वर

जी परमेश्वर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं. वे लंबे समय तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष रहने के साथ-साथ राज्य सरकार में कई मंत्रालय भी संभाल चुके हैं. एमबी पाटिल पूर्व सांसद हैं और सिद्धारमैया की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वह प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. केजे जॉर्ज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वे एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री रहे हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे का नाम भी

संभावित मंत्रियों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे का नाम भी है. प्रियांक खरगे 2016 में, 38 साल की आयु में तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे. उन्होंने एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में समाज कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है. 

केएच मुनियप्पा की बेटी भी बन सकती हैं मंत्री

संभावितों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद केएच मुनियप्पा की बेटी रूपा शशिधर का नाम भी है. वहीं ईश्वर खंड्रे इससे पहले सिद्धारमैया मंत्रालय में 2016 से 2018 तक नगरपालिका प्रशासन और सार्वजनिक उद्यम मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल तनवीर सैत 2016 से 2018 तक कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री रहे थे. 

लिस्ट में बीजेपी से आए लक्ष्मण सावदी का नाम भी 

सिद्धारमैया की सरकार के संभावितों मंत्रियों की लिस्ट में लक्ष्मण सावदी का नाम भी है. सावदी इससे पहले बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्हें बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था जिसके बाद उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे. लिस्ट में कृष्णा बायरे गौड़ा का नाम भी है जो कि पूर्व मंत्री हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka New CM: 'मुझे दुखी...', मुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया ने क्या कुछ कहा? तस्वीरें भी शेयर की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget