एक्सप्लोरर

कर्नाटक में BJP ने 2 विधायकों को 6 साल के लिए निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

BJP Expels Two MLAs: एसटी सोमशेखर कर्नाटक राज्य विधानसभा में यशवंतपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और ए शिवराम हेब्बार येल्लापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

BJP Expels ST Somashekar and A Shivaram Hebbar: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के अपने दो विधायकों - एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बताया कि दोनों विधायकों को उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित किया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है. एसटी सोमशेखर कर्नाटक विधानसभा में यशवंतपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और ए शिवराम हेब्बार येल्लापुर का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

विधायकों को भेजा गया था कारण बताओ नोटिस

पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने हेब्बार को एक आधिकारिक चिट्ठी भी भेजी है. उसके मुताबिक, यह बड़ा कदम पार्टी अनुशासन के बार-बार उल्लंघन की वजह से उठाया गया है. चिट्ठी में कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है. लेटर में कहा गया है, "पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने 25 मार्च 2025 को दिए गए कारण बताओ नोटिस पर आपके जवाब पर विचार किया है और पार्टी अनुशासन के आपके बार-बार उल्लंघन को गंभीरता से लिया है."

इसमें आगे कहा गया, "इसके मुताबिक आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है और आप वर्तमान में पार्टी के किसी भी पद से हटा दिए गए हैं." इससे पहले, बीजेपी ने इस साल मार्च में पार्टी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. 

ऑपरेशन लोटस के दौरान बीजेपी में हुए थे शामिल

हालांकि दोनों ही विधायक बीजेपी सरकार में मंत्री थे, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हेब्बार और सोमशेखर पार्टी से अलग हो गए. वे पहले कांग्रेस में थे और 2019 के ‘ऑपरेशन लोटस’ के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: Fauzia Tarannum Controversy: BJP नेता को कलबुर्गी की मुस्लिम IAS अधिकारी को पाकिस्तानी कहना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget