एक्सप्लोरर

Kapil Sibal On Congress Win: ’अगले 5 साल के लिए...’ कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी को मैसेज

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है. कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी को एक संदेश दिया है.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद राजनीति प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी पहले वाली पार्टी को सलाह दी है कि वो ईमानदार और भेदभाव किए बिना राज्य में अगले 5 सालों तक लोगों का दिल जीतें.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “कर्नाटक, चुनाव जीतना कठिन है. उससे भी ज्यादा कठिन लोगों का दिल जीतना है. अगले पांच सालों के लिए खुले, ईमानदार, गैर भेदभावपूर्ण बनकर लोगों का दिल जीतें.” उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी में इसमें से कुछ भी नहीं होने की वजह से हार गई.”

224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं जबकि बीजेपी 66 सीटों पर ही सिमट गई. पिछली बार के चुनाव में कांग्रेस ने 38.04 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था जो इस बार बढ़कर 42.88 प्रतिशत हो गया.

कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट और किया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. राज्यसभा सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री हार गए, कर्नाटक के लोग जीत गए. जनता ने 40 प्रतिशत, द केरला स्टोरी, विभाजनकारी राजनीति, अहंकार, झूठ सभी को नकार दिया. कांग्रेस इस जीत की हकदार थी.” यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई के महीने में पार्टी छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उच्च सदन में पहुंचे थे.

कपिल कर रहे 'इंसाफ'

इसके अलावा कपिल सिब्बल तथाकथित जी23 के सदस्य भी थे. ये संगठन में कांग्रेस के असंतुष्ट नेता शामिल हुए थे जिन्होंने कांग्रेस के कामकाज के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी. इसके बाद सिब्बल ने हाल ही में एक गैर चुनावी मंच इंसाफ शुरू किया है. ये मंच अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम करता है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result: मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के समर्थकों में पोस्टर वॉर शुरू, शाम को होनी है कांग्रेस विधायक दल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में मचा सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझे BJP और TMC?
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझी BJP-TMC?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो

Embed widget