एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन 2019: कपिल देव ने किया विश्वकप 2019 में भारत-पाकिस्तान मैच का समर्थन

एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना चाहिए.

शिखर सम्मेलन 2019: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि भारत को क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान का बहिष्कार करना चाहिए. इस मामले पर एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत को विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना चाहिए. जबकि उन्होंने साफ साफ ये भी कह दिया कि इस मसले पर किसी और तरह की सीरीज़ के लिए सरकार की पॉलिसी पर निर्भर रहना चाहिए. टीम इंडिया के इस विश्व विजेता कप्तान ने कहा, ''विश्वकप में हमारे निजी रिश्ते नहीं है, वो एक इवेंट है. आप एक बड़े स्टेज पर पाकिस्तान के पीएम की वजह से उस कार्यक्रम का बहिष्कार नहीं कर सकते. हर जगह जाने के लिए आप तैयार हैं. ऐसे में कभी ये नहीं पूछा जाता कि हमें नहीं करना चाहिए. आखिर क्यों क्रिकट पर ही ऐसा पूछा जाता है.'' कपिल ने कहा, ''इंटरनेशनल फोरम पर मैच हो सकते हैं क्योंकि इस स्तर पर अगर कोई मैच हो रहा है तो उसमें बहिष्कार नहीं करना चाहिए.'' वहीं दूसरी तरफ कपिल ने साफ किया कि अंत में उनकी राय देश की राय है. कपिल बोले, ''मेरी खुद की इस मामले में कोई राय नहीं है, मेरी राय, देश की राय है. जो देश फैसला लेगा, मेरा भी वही फैसला होगा. कुछ लोग कह रहे हैं कि व्यापार बंद कर देना चाहिए. ये उन लोगों(सरकार) पर छोड़ना चाहिए जो इसका फैसले लेंगे.'' वहीं उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए. कपिल ने कहा, ''ये आईसीसी पर है कि वो पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग कर दे. लेकिन मैं सिर्फ इतना ही सोच सकता हूं कि क्रिकेट आगे जाना चाहिए और बेहतर होना चाहिए. वहीं जब शिखर सम्मेलन में उनसे बाकी क्रिकेटर्स से जुड़ा सवाल पूछा गया कि सचिन और गावस्कर ने विश्वकप में मैच खेलने का पक्ष लिया है. जबकि गांगुली और हरभजन ने विश्वकप में मैच खेलने का विरोध किया है. इस पर कपिल देव ने कहा, ''जब खिलाड़ी राजनीति की बात करते हैं तो वो अपनी सोच रखते हैं. मैं इतना समझदार नहीं हूं कि इतनी गंभीर समस्या को बड़ी आसानी से बता सकूं.'' कपिल ने साथ ही ये भी कहा कि इस वक्त देश को इमोशनल होने से ज्यादा उन लोगों पर ये फैसला छोड़ देना चाहिए जिन्हें इसके लिए पॉलिसी बनानी है. कपिल ने कहा, ''आज इमोशनल होने से ज्यादा इस पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए. पहले भी मुंबई ब्लास्ट के वक्त लोगों ने ज़ोर-ज़ोर से पाकिस्तान का विरोध किया. लेकिन मैं यही कहूंगा कि इसके खिलाफ पॉलिसी होनी चाहिए.'' कपिल देव ने कहा, ''पाकिस्तान का मामला बहुत संवेदनशील है, हम जैसे लोगों को इनफ्लुएंस नहीं करना चाहिए. कुछ चीज़ें हमें सरकार पर छोड़नी चाहिए, उनकी पॉलिसी पर सोचना चाहिए क्योंकि सरकार हम सबने बनाई है.'' लेकिन साथ ही कपिल देव ने ये भी कहा कि देश के सामने क्रिकेट एक छोटी सी चीज़ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget