एक्सप्लोरर

Supriya Attack Kangana Ranaut: 'कान पकड़ कर माफी मांगें कंगना...', एक्ट्रेस के बयान पर किसने दी चेतावनी

Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि किसान आंदोलन में बांग्लादेश जैसी लंबी प्लानिंग की गई थी, इसके पीछे चीन, अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों काम कर रहीं हैं.

Kangana Ranaut Statement on Farmers Protest: फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने भाषण की वजह से विपक्ष के निशाने पर हैं. इसे लेकर कांग्रेस के नेता लगातार कंगना पर हमला बोल रहे हैं और इस मुद्दे पर बीजेपी से कुछ सवाल भी पूछे हैं.  

इस मसले पर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना की टिप्पणी को मार्क करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा है कि क्या यह कंगना जी की निजी राय है या यह BJP और सरकार का मत है? क्या BJP और सरकार भी यह मानती है कि अमेरिका और चीन हमारे देश के अंदर अस्थिरता कर रहे हैं?

'हरियाणा देगी इसका जवाब'

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे लिखा कि अगर मोदी सरकार को लगता है कि विदेशी ताकतें हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दखल दे रहे हैं, तो इसके बारे में क्या कदम उठाए जा रहे हैं? किसानों को BJP नेताओं ने बहुत अपशब्द बोले हैं, अब उनकी सांसद अन्नदाताओं को हत्यारे और बलात्कारी भी बोल रहीं हैं. इसका जवाब हम नहीं... बस कुछ दिनों में हरियाणा देगा. लेकिन इस बयान से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए हैं, इसलिए बीजेपी और सरकार को जवाब तो देना ही पड़ेगा... और अगर ऐसा नहीं है तो यह सांसद कान पकड़ कर माफी मांगें!

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी की है आलोचना

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भी कंगना के इस बयान की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ कंगना, आखिर बीजेपी वालों को देश के अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों है? बीजेपी ने तो हमेशा हमारे अन्नदाताओं पर झूठ, फरेब, साजिश और अत्याचार किया है और एक बार फिर हमारे अन्नदाताओं पर भाजपा की सांसद ने अनर्गल आरोप लगाया है. रणदीप सुरजेवाला ने सवाल करते हुए आगे लिखा, "क्या बीजेपी की चुनावी रणनीति के हिसाब से कंगना ने किसान पर ये घटिया आरोप लगाया है? क्या कंगना के सिर्फ शब्द थे या फिर कॉपी किसी और ने लिखी है? अगर नहीं तो फिर देश के प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और तमाम बीजेपी सांसद-विधायक इस मसले पर खामोश क्यों हैं?"

क्या कहा था कंगना रनौत ने?

भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि किसान आंदोलन में बांग्लादेश जैसी लंबी प्लानिंग की गई थी, और इसके पीछे चीन, अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों काम कर रहीं हैं.”

ये भी पढ़ें

Badlapur Sexual Assault Case: बदलापुर में 4 साल की बच्ची से यौन शोषण पर अदालत सख्त, आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget