एक्सप्लोरर

कंगना ने शिवसेना को बताया ‘सोनिया सेना’, चंडीगढ़ पहुंचकर बोलीं- जान बची तो लाखों पाए

कंगना ने ट्वीट करके शिवसेना को सोनिया सेना बताया है और उद्धव सरकार पर कई निशाने साधे हैं.कंगना रनौत लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं.

चंडीगढ़: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई से अपने घर मनाली के लिए रवाना हो गई हैं. चंडीगढ़ पहुंचकर कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोला है. कंगना ने ट्वीट करके शिवसेना को सोनिया सेना बताया है. उन्होंने कहा है कि एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए.

कंगना का क्या ट्वीट किया है?

कंगना ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं. लगता है इस बार मैं बच गई. एक दिन था, जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी. आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए. शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला.’’

वो दिन दूर नहीं जब आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ून होगी- कंगना

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है. सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए. आज आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ आवाज़ है. मुझे अपनी आवाज़ दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आज़ादी की क़ीमत सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ून होगी.''

कंगना ने शिवसेना को बताया ‘सोनिया सेना’, चंडीगढ़ पहुंचकर बोलीं- जान बची तो लाखों पाए

5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली गईं कंगना

एक्ट्रेस कंगना रनौत लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं. उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल और उनका एक सहयोगी भी साथ रहा हैं. मुंबई से निकलने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल से बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की.

कंगना ने मनाली रवाना होने से पहले कहा, "भारी दिल के साथ मुंबई से जा रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियाँ पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना होगा कि यह पीओके के बराबर ही था." इसी के साथ कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर लोकतंत्र के चीरहरण का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें-

चीन के सरकारी अखबार ने की शांति की बात, कहा- भारत पर चीन की नीति में बदलाव नहीं

जानिए- भारत में चीन किस-किस की जासूसी कर रहा है, राष्ट्रपति, पीएम, CJI, मेयर से सरपंच तक, यहां देखें लिस्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, CJP के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget