एक्सप्लोरर

कांग्रेस छोड़ेंगे कलमनाथ? बोले करीबी- जा सकते हैं BJP में; सांसद बेटे के X हैंडल से हटा INC का नाम

Kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हैं. इस बीच उनके बेटे के भी पार्टी छोड़ने की बात होने लगी है.

Nakul Nath: मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वह अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद (MP) नकुलनाथ के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पार्टी का नाम और लोगो भी गायब हो गया है. कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया है कि पिता-बेटे की जोड़ी 19 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम सकती है.

कमलनाथ अपना छिंदवाड़ा दौरा बीच में ही कैंसिल कर बेटे संग दिल्ली रवाना हो गए हैं, जिसने उनके पार्टी छोड़ने की बातों को बल दिया है. वहीं, बीजेपी नेताओं ने भी इशारों-इशारों में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात कहना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ समेत अन्य लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेता ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'जय श्रीराम.'

नकुलनाथ की प्रोफाइल से कांग्रेस गायब

नकुलनाथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस के नाम और लोगो गायब होने से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. उन्होंने एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लोगो और नाम हटाया है. इसकी जगह उन्होंने लिखा है, 'संसद सदस्य, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश).' मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं थीं. अब बेटे की प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम गायब होना इन बातों को और भी ज्यादा आधार दे रहा है.

कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा कैंसिल

यहां गौर करने वाली बात ये है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा भी कैंसिल हो गया है. नकुलनाथ के सोशल मीडिया से कांग्रेस का लोगो और नाम हटाने से पहले ही इस दौरे को रद्द कर दिया गया. कमलनाथ का 14 से 18 फरवरी तक छिंदवाड़ा में प्रोग्राम था. हालांकि, छिंदवाड़ा दौरा बीच में छोड़कर ही कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं. फिलहाल वह भोपाल में हैं, जहां से वह दिल्ली जाएंगे. अगर कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़ते हैं, तो लोकसभा चुनाव से पहले ये पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

नकुलनाथ की एक्स प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट
कांग्रेस छोड़ेंगे कलमनाथ? बोले करीबी- जा सकते हैं BJP में; सांसद बेटे के X हैंडल से हटा INC का नाम

 

कमलनाथ को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह? 

वहीं, जब मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिग्विजय सिंह से कमलनाथ के बीजेपी में शामिल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सब कुछ ठीक होने की बात कही. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कल रात कमलनाथ से बात हुई है. वह छिंदवाड़ा में हैं. बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है. वह इंदिरा गांधी के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं. आप ऐसे व्यक्ति से उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ देगा. 

19 फरवरी को बीजेपी में हो सकते हैं शामिल!

सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ के करीबी विधायकों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता अपने बेटे नकुलनाथ के साथ 19 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ 10 से 12 विधायक, 2 नगर अध्यक्ष और एक महापौर भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस बात में सच्चाई इसलिए भी नजर आ रही है, क्योंकि छिंदवाड़ा दौरा 18 फरवरी तक होना था, जबकि कमलनाथ इसे बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं. 

कैसा रहा है कि पिता-बेटे का सियासी सफर? 

कमलनाथ की गिनती मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती है. वह 1980 से लेकर 2014 तक लोकसभा सांसद रहे हैं. उन्होंने 9 बार सांसदी का चुनाव जीता और संसद पहुंचे. 2018 में वह विधायक बने और इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, उनकी सरकार कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर गई. वहीं, अगर नकुलनाथ की बात करें, तो उनकी राजनीतिक पारी अभी शुरू ही हुई है. वह छिंदवाड़ा से 2019 लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: MP Politics: बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget