एक्सप्लोरर

DMK vs BJP: 'DMK के कानूनी नोटिस का जवाब देंगे...', भ्रष्टाचार के आरोप पर बोले अन्नामलाई

DMK vs BJP: तमिलनाडु में डीएमके ने बीजेपी नेता अन्नामलाई को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नोटिस भेजकर हर्जाने की मांग की थी. अब अन्नामलाई ने ही कहा है कि वे द्रमुक के कानूनी नोटिस का जवाब देंगे.

DMK vs BJP: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख के.अन्नामलाई को कानूनी नोटिस भेजा था और हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपए की मांग की थी. इसके जवाब में अन्नामलाई ने सोमवार (17 अप्रैल) को द्रमुक से उनके खिलाफ 'आधारहीन' आरोप लगाने के लिए हर्जाने के रूप में उतनी ही राशि की मांग की है.

नोटिस में आरोपों को लेकर माफी मांगने की भी मांग की गई है. अन्नामलाई ने ट्विटर पर एक बयान साझा किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि 'मैं कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हूं.' वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा कि द्रमुक शासन के दौरान मेट्रो रेल परियोजना में भ्रष्टाचार के सबूत मौजूद हैं और हम उसे सीबीआई को सौंपेंगे.' कानूनी नोटिस जारी करने वाले द्रमुक के संगठन सचिव आर.एस. भारती पर निशाना साधते हुए अन्नामलाई ने कहा, 'सीबीआई आपकी पार्टी के अध्यक्ष और इसमें शामिल अन्य लोगों को तलब करने तक सब्र रखें.'

अन्नामलाई ने की 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग

भारती ने नोटिस में मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ अन्नामलाई के 'डीएमके फाइल्स' नामक दस्तावेजों में लगाए गए आरोपों को झूठा, निराधार, मानहानिकारक, काल्पनिक और निंदनीय करार दिया है. स्टालिन के खिलाफ अन्नामलाई के 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप का उल्लेख करते हुए नोटिस में कहा गया, 'द्रमुक अध्यक्ष को अपने 56 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान भ्रष्टाचार के रूप में एक पैसा भी नहीं मिला है.' नोटिस में बीजेपी नेता से उसके मुवक्किल (भारती) को 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की है, जिसे वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष को देना चाहते हैं.

अन्नामलाई ने आरोपों को बताया निराधार

अन्नामलाई ने निवेशकों को धोखा देने के मामले में आरोपी एक कंपनी से अवैध रूप से रिश्वत लेने के भारती के आरोपों का जिक्र करते हुए इसे आधारहीन और झूठा बताया. अन्नामलाई ने कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से मेरे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए हर्जाने के रूप में 500 करोड़ रुपये की मांग करता हूं. मैं पीएम केयर फंड में राशि का भुगतान करना चाहता हूं.' उन्होंने कहा कि वह जल्द ही द्रमुक के कानूनी नोटिस का जवाब देंगे, इसके अलावा उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए हर्जाना भी मांगेंगे.

ये भी पढ़ें: Rajkot Human Sacrifice: सिर काटकर पति-पत्नी ने खुद की दी बलि, सुसाइड नोट में लिखा- 'मेरे माता-पिता और बच्चों का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget