एक्सप्लोरर

Rajkot Human Sacrifice: सिर काटकर पति-पत्नी ने खुद की दी बलि, सुसाइड नोट में लिखा- 'मेरे माता-पिता और बच्चों का...'

Rajkot Human Sacrifice: राजकोट से अंधविश्वास की सीमा पार कर देने वाली घटना सामने आई है. विंछिया गांव में एक दंपति ने गिलोटिन से अपना सिर काटकर बलि दे दी. पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है.

Rajkot Human Sacrifice: गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. विंछिया गांव में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने अपने ही खेत में गिलोटिन से अपना सिर काटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान हेमूभाई मकवाना जिनकी उम्र 38 और पत्नी हंसाबेन जिनकी उम्र 35 है के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों ने घर पर ही डिवाइस बनाया था और उसी डिवाइस से खुद की बलि दे दी.

विंछिया थाने के सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह जडेजा ने जानकारी दी कि पति-पत्नी ने इस तरह बलि दी कि उनके सिर कटने के बाद आग की वेदी में लुढ़क गए. उन्होंने बताया कि पति ने एक अग्नि वेदी तैयार की और रस्सी से बंधे गिलोटिन के नीचे अपना सिर रखा. जबही उन्होंने रस्सी को छोड़ा तो एक लोहे का ब्लेड उन पर गिर गया, जिससे उनके सिर तटकर आग में लुढ़क गए.

शव के पास से मिला सुसाइड नोट
गौरतलब है कि आत्महत्या करने से पहले दोनों पति-पत्नी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसे पुलिस ने मौके से बरामद किया है. इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने रिश्तेदारों से आग्रह किया कि वे उनके माता-पिता और बच्चों की देखभाल करें. दंपति के दो बच्चे हैं और माता-पिता भी साथ रहते हैं. परिवार के सदस्यों ने बताया कि हेमूभाई और हंसाबेन करीब एक साल से झोपड़ी में पूजा-अर्चना कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने खुद की बलि दे दी. अब पुलिस नें दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

क्या होता है गिलोटिन 
गिलोटिन एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे खासकर सिर काटकर फांसी देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें एक लंबा और सीधा फ्रेम होता है जिसमें सबसे ऊपर कोण वाला ब्लेड लगा होता है. जिस व्यक्ति को फांसी देनी होती है उसे फ्रेम के निचले भाग में एक स्तंभ के साथ खड़ा किया जाता है, उसकी गर्दन को सीधे ब्लेड के नीचे रखा जाता है और ब्लेड को छोड़ दिया जाता है. जिसके बाद उसका सिर कटकर नीचे एक टोकरी में गिर जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है समाधान
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget