एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Remarks: 'माफी मांगिए, नहीं तो...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Jyotiraditya Scindia Slams Mallikarjun Kharge: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है.

Jyotiraditya Scindia On Mallikarjun Kharge: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार (28 अप्रैल) को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मांफी मागनी चाहिए, नहीं तो देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी. सिंधिया ने कांग्रेस को नकारात्मक दल करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आए दिन पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर खुद ही अपनी परिभाषा तय कर ली है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा कमेंट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''जैसी भाषा, वैसी परिभाषा, आए दिन प्रधानमंत्री जी के लिए अपशब्द प्रयोग कर कांग्रेस ने स्वयं ही अपनी परिभाषा तय कर ली है, नकारात्मक दल, जिसके सबसे बड़े अधिवक्ता हैं कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी! माफी मांगिए, नहीं तो देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी.''

बता दें कि गुरुवार (27 अप्रैल) को कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर विवादिट टिप्पणी की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी पर सफाई भी दे दी थी लेकिन बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष मांफी मांगें. 

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खरगे ने?

जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था, ''पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, अगर आप इसे चखेंगे तो मारे जाएंगे.'' इसके बाद बीजेपी की ओर से घेरे जाने पर अपनी सफाई में खरगे ने कहा था, ''मैंने प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस की विचारधारा के बारे में कुछ कहा, मेरा विचार उनकी विचारधारा को लेकर है, किसी पर निजी आक्रमण नहीं है.''

कर्नाटक के सीएम बोम्मई का भी खरगे पर हमला

गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है. इसी के लिए चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की. इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी निशाना साधा. सीएम बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के मन में जहर है और वह पीएम मोदी-बीजेपी को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. बोम्मई ने कहा कि खरगे का यह बयान उनकी हताशा को दिखाता है कि वह राजनीतिक रूप से लड़ने में असक्षम हैं और उनका जहाज डूब रहा है.

यह भी पढ़ें- जुबान फिसली और सत्ता गई; गुजरात, बिहार से बंगाल तक...,जब नेताओं के विवादित बयान ने पार्टी को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget