एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Remarks: 'ये पीएम मोदी के लिए नहीं था, मैंने...', मल्लिकार्जुन खरगे ने जहरीले सांप वाले बयान पर दी सफाई

Mallikarjun Kharge News: 'जहरीले सांप' वाले बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को घेर लिया है. उन्होंने कर्नाटक में एक रैली के दौरान ये बयान दिया.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'जहरीले सांप' वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने गुरुवार (27 अप्रैल) को कालाबुरागी में रैली के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जहरीले सांप की तरह है, आप सोचेंगे कि ये जहर है या नहीं, यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी. अब उन्होंने कहा कि मैं निजी टिप्पणी नहीं करता, मैंने बीजेपी (BJP) को सांप जैसा बताया. मेरा बयान उनकी विचारधारा के संदर्भ में था.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा 'सांप की तरह' है. मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से ये कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी सफाई

खरगे ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस की विचारधारा के बारे में कुछ कहा, मेरा विचार उनकी विचारधारा को लेकर है. बीजेपी की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण और गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी है. मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की. मेरा बयान न व्यक्तिगत तौर से प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए था ना किसी और व्यक्ति विशेष के लिए. जिस विचारधारा का वो प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके लिए था. 

"पीएम से निजी लड़ाई नहीं है, वैचारिक लड़ाई है"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी लड़ाई निजी लड़ाई नहीं है, वैचारिक लड़ाई है. मेरा इरादा किसी की भावना आहत करने का नहीं था और अगर जाने अनजाने में किसी की भावना आहत हुई तो ये मेरी मंशा कदापि नहीं थी, और न ही यह मेरे लम्बे राजनीतिक जीवन का आचरण है. मैंने सदा दोस्तों व विरोधियों के प्रति राजनीतिक शुचिता की मर्यादाओं और परंपराओं को निभाया है और जीवन के आखिरी सांस तक निभाऊंगा. मैं बड़े पदों पर बैठे लोगों की तरह व्यक्तियों और उनकी तकलीफों का मजाक नहीं उड़ाता क्योंकि मैंने गरीबों व दलितों का दुख दर्द देखा भी है और सहा भी है.

बीजेपी नेताओं ने हमले किए शुरू

मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी की ओर से दिए गए बयान से भी बदतर है. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. 

"कांग्रेस अध्यक्ष के मन में है जहर"

कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि खरगे जी के मन में जहर है. वे प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. इस तरह की सोच हताशा के कारण आती है क्योंकि वे उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने में असमर्थ हैं और वे देख रहे हैं कि उनका जहाज डूब रहा है. 

"देश से माफी मांगे"

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं, वह दुनिया को क्या बताना चाहता हैं? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है. हम चाहते हैं कि वह (खरगे) देश से माफी मांगे.

ये भी पढ़ें- 

Kaliyaganj Case: कालियागंज की घटना पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा क्या कदम उठाए हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget