एक्सप्लोरर

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल शॉट कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी, अगले दो हफ्तों में उपलब्ध होगा टीका

Johnson and Johnson Vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन की एफीकेसी कोरोना के खिलाफ 95 फीसदी तक दर्ज की गई है. इस वैक्सीन के आने से देश में महामारी के खिलाफ लड़ाई को बल मिलेगा.

Johnson and Johnson Vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली कोरोना की वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए सरकार ने मंजूरी के लिए हरी झंडी दिखा दी है. अब भारत के पास कोरोना के 5 टीके हैं. इससे देश की कोरोना के ख़िलाफ़ सामूहिक लड़ाई को और बल मिलेगा. अगले दो हफ़्तों में जॉनसन एंड जॉनसन की डोज़ भारत में उपलब्ध होने लगेगी.

ये सिंगल डोज वैक्सीन है और भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश के लिए वरदान के तौर पर देखी जा रही है. भारत में अब तक 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और क़रीब 50 करोड़ वैक्सीन की और आवश्यकता है. अब तक देश में कॉवैक्सीन, कोविशील्ड, स्पुतनिक, मॉडर्ना और अब जॉनसन एंड जॉनसन भी उपयोग के लिए उपलब्ध होगी.

कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है. इसे भारत बायोटेक बना रही है जबकि कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है, भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है, वहीं, स्पुतनिक-को रूस के गामालेया इंस्टीट्यूट ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड की फंडिंग से बनाया है, भारत में इसका प्रोडक्शन हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैब कर रही है. मॉडर्ना वैक्सीन और जॉनसन एंड जॉनसन अमरीकी कम्पनी की वैक्सीन है.

कोवैक्सीन की कोरोना के खिलाफ 92 फीसदी तक असरदार साबित हुई है, वहीं, कोविशील्ड की एफिकेसी 62 फीसदी से 80 फीसदी के बीच है. हालांकि, अब तक मिले डेटा के आधार पर माना जा रहा है कि अगर कोविशील्ड की दो डोज को दो से तीन महीने के अंतर से लगाया जाता है तो ये वैक्सीन 90 फीसदी तक प्रभावी है. जबकि, स्पुतनिक की एफिकेसी 91.60 फीसदी तक है, मॉडर्ना की एफ़ीकेसी भी 95 फीसदी तक दर्ज की गयी है जबकि अब भारत में उपयोग के लिए उपलब्ध होने वाली जॉनसन एंड जॉनसन की एफ़ीकेसी भी 95 फीसदी तक दर्ज की गयी है.

कोवैक्सीन पारंपरिक तरीके से बनी है, यानी, इसमें डेड वायरस को शरीर के अंदर डाला जाता है, जिससे शरीर वायरस को पहचानने और उसके खिलाफ एंटीबॉडी बनाता है. वहीं, कोविशील्ड और स्पुतनिक दोनों ही एडिनोवायरस पर आधारित वैक्सीन हैं. फर्क बस ये है कि स्पुतनिक के दोनों डोज अलग-अलग वायरस से बने हैं और कोविशील्ड के दोनों डोज में कोई अंतर नहीं है, तीनों ही वैक्सीन दोनों डोज वाली हैं.

दो डोज के बीच सबसे ज्यादा अंतर कोविशील्ड में है, जबकि सबसे कम स्पुतनिक में है. कोविशील्ड के दो डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का अंतर रखा गया है. कोवैक्सीन के दो डोज 4 से 6 हफ्ते के अंतर पर लगाए जा रहे हैं. वहीं, स्पुतनिक के दो डोज के बीच तीन हफ्ते यानी 21 दिन का अंतर ही रखना है, जबकि जॉनसन एंड जॉनसन के साथ ऐसी कोई दिक़्क़त नहीं है. एक डोज़ के साथ वैक्सीन की प्रक्रिया पूरी और भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश के लिए ये वैक्सीन वरदान साबित हो सकती है.

गोवा में एंट्री के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget