एक्सप्लोरर

JNU Row: जातिसूचक नारों पर मचे बवाल के बीच जारी की गई एडवायजरी, सभी फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला

JNU Casteist Slogans: जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज 'द्वितीय’ की बिल्डिंग की दीवारों पर विवादित जातिसूचक नारे लिखे गए थे.

JNU Casteist Slogan Controversy: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की कई दीवारों पर विवादित जातिसूचक नारे (Casteist Slogans) लिखे जाने की घटना के बीच विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नई एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी में कहा गया है कि सभी स्कूल सेंटर में सिंगल एंट्री/एग्जिट पॉइंट बनाया जाए. साथ ही सभी स्कूल सेंटर के एंट्री पॉइंट पर एंट्री/एग्जिट रजिस्टर मेंटेन किया जाए.

जेएनयू की दीवारों पर जातिसूचक नारे लिखे जाने के बाद मचे बवाल को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया. भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना को रोकने के लिए जेएनयू प्रशासन (JNU Administration) ने एहतियातन कुछ कदम उठाने का फैसला किया है. एडवायजरी में यह भी कहा गया है कि सभी फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

ओरिएंटेशन प्रोग्राम किए जाएंगे आयोजित

'सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए', इस तरह की चेतावनी वाले बोर्ड सभी स्कूल और सेंटरों की बिल्डिंग में उचित जगह पर लगाए जाएंगे. सभी स्कूल और सेंटर में लाइट की उचित व्यवस्था की जाएगी और समय-समय पर जेएनयू कम्युनिटी के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. जेएनयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सभी छात्रों से कैंपस में शांति बनाए रखने की भी अपील की है. 

गौरतलब है कि इससे पहले, छात्रों ने ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज- द्वितीय’ की विवादित नारे लिखी गई दीवारों को तोड़े जाने का दावा किया था. विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों से कहा है कि तोड़-फोड़ न हो, ऐसी नोटिस बोर्ड हर केंद्र के उपयुक्त स्थान पर लगाएं. 

क्यो पड़ी जरूरत?

दरअसल, जेएनयू के 'स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज- द्वितीय’ की बिल्डिंग की दीवारों पर विशेष जातिसूचक और समुदाय सूचक नारे लिखे मिले थे, जिनमें उन जातियों के लोगों से विश्वविद्यालय और देश छोड़ने के लिए कहा गया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसे लेकर यूनिवर्सिटी के भीतर और बाहर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रयाएं दीं. बवाल बढ़ता देख प्रशासन ने कहा कि परिसर में मौजूदा सुरक्षाA मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एडवायजरी जारी की गई. 

समुदाय विशेष के लिए लिखे गए जातिसूचक नारे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर जातिसूचक नारे लिखे होने की तस्वीरें वायरल हुई थीं. इसमें लिखा हुआ था ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘खून बहेगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मण-बनिया, हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं!', 'हम बदला लेंगे'.

इसे भी पढ़ेंः-

World Bank Remittances: भारतीयों ने विदेश से भेजे 100 अरब डॉलर, रेमिटेंस के मामले में बना रिकॉर्ड, FDI से भी है बड़ी रकम, जानें कैसे हुआ संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget