एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: बिहार की महागठबंधन सरकार के लिए आज ‘असली इम्तिहान’, शक्ति परीक्षण से पहले स्पीकर पर घमासान

Bihar Politics: आज बिहार विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है. इस दौरान नीतीश कुमार की नई महागठबंधन सरकार को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना होगा.

Bihar Politics: बिहार (Bihar) में एनडीए (NDA) से अलग होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी नई महागठबंधन सरकार (Grand Alliance Government) आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी. आज बुधवार के दिन बिहार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है. इस विशेष सत्र के दौरान आज सदन में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन (JDU-RJD Alliance) को फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के दौरान बहुमत साबित करना होगा.

फिलहाल विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने अपना पद छोड़ने से इनकार कर दिया है. ऐसे में बिहार विधानसभा का विशेष सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार लगाए जा रहे हैं. हालांकि बिहार विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है. ऐसे में विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इसे नियमों और प्रावधान के खिलाफ बताया है. बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा बीजेपी के विधायक हैं.

नैतिकता के आधार पर पद छोड़ें स्पीकर

वहीं जेडीयू के टिकट पर एमएलए बने बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी का कहना है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है, ऐसे में सदन चलाने का काम उपाध्यक्ष को करना होगा. महेश्वर हजारी के अनुसार विजय सिन्हा को नैतिकता और बहुमत के अनुसार सम्मान के साथ अपना पद छोड़ देना चाहिए.

नीतीश कुमार के पास 164 विधायक

बता दें कि बिहार की 243 सीट की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है. ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन के पास वर्तमान में 164 विधायक हैं. जो आसानी से फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित कर सकते हैं. वहीं अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद स्पीकर बने रहने के लिये विजय सिन्हा को बहुमत चाहिए होगा लेकिन BJP के पास सिर्फ 77 विधायक हैं.

फिलहाल विधानसभा सचिव को महागठबंधन के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा (Assembly Speaker Vijay Sinha) के खिलाफ 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) का नोटिस दिया था. इस बीच अब कयास लगाए जा रहे हैं कि RJD के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी (Awadh Bihari Chowdhary) विधानसभा के नए स्पीकर हो सकते हैं. वहीं जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के सभापति बनाए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Mumbai Terror Threat: मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी मामले में आया दोहा और पाकिस्तान का कनेक्शन, यूपी के 4 लोगों से भी पूछताछ

Brahmos Missile: पाकिस्तान की सीमा में ब्रह्मोस दागने वाले वायुसेना के तीन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त, की थी बड़ी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget