एक्सप्लोरर

Jayant Chaudhary: 'क्या अब कुर्ते पर भी...', योगी सरकार के नेम प्लेट वाले फैसले पर भड़के जयंत चौधरी

Name Plate Controversy: केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने नेम प्लेट वाले मुद्दे पर पूछा कि क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखना चाहिए?

Kanwar Yatra Nameplate Row: योगी सरकार के कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नामों को लिखने वाले आदेश पर अब एनडीए को अपने सहयोगी दलों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जेडीयू नेता केसी त्यागी के विरोध के बाद अब केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी भी लगातार इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रहे हैं. 

जयंत चौधरी ने रविवार (21 जुलाई) को मीडिया से बातचीत करते हुए नेम प्लेट वाले आदेश की आलोचना की. जयंत चौधरी ने कहा, इस मामले को धर्म और राजनीति से नहीं जोड़ा चाहिए क्योंकि कांवड ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती.' उन्होंने पूछा कि सब अपनी दुकानों पर नाम लिख रहे हैं तो बर्गर किंग और मैकडॉनल्ड वाले क्या लिखेंगे?

'हाथ मिलाना है या गले लगना है'

जयंत चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने ये फैसला ज्यादा सोच-समझकर नहीं लिया. वो बोले, 'कहां-कहां नाम लिखें, क्या अब कुर्ते पर भी नाम लिखना शुरू कर दें ताकि ये तय हो कि हाथ मिलाना है या लगे लगाना है.'  ये फैसला ज्यादा समझदारी भरा नहीं और हर मुद्दे को धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है. समय है कि सरकार ये फैसला वापस ले.'

बता दें कि इससे पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी और एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस मुद्दे पर निशाना साधते हुए इसे पर पुनर्विचार किए जाने की बात कही थी. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 'यूपी से बड़ी यात्रा बिहार में निकलती है लेकिन वहां इस तरह का कोई आदेश नहीं है. ये आदेश प्रधानमंत्री मोदी की 'सबका साथ-सबका विकास' वाली व्याख्या के विरुद्ध है और इस पर पुनर्विचार होना ही चाहिए क्योंकि हमारी कोशिश एनडीए को खुशहाल और मजबूत होते हुए देखना है.'

चिराग ने भी साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी. चिराग पासवान ने कहा था का था कि अगर धर्म या जाति के आधार पर किसी भी तरह का विभाजन होगा तो मैं इसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करूंगा. मैं एक शिक्षित युवा हूं जिसकी लड़ाई जातिवाद और सांप्रदायिकता के विरुद्ध है.'

ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा, बिहार को विशेष पैकेज... संसदीय दल की बैठक में विपक्ष ने उठाए ये मुद्दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
Telangana CM: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह से की मुलाकात, IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की रखी डिमांड
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह से की मुलाकात, IPS अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की रखी डिमांड
Congress: तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा
तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'बीजेपी ने इतनी जल्दी बर्बाद कर दिया...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
'बीजेपी ने इतनी जल्दी बर्बाद कर दिया...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
How Sperm Is Produced: पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
Embed widget