एक्सप्लोरर

Encounter in Jammu: जम्मू के राजौरी में सेना की चौकी पर हमला करने पहुंचे थे आतंकी, मिला मुंहतोड़ जवाब, एनकाउंटर जारी

जम्मू में पिछले कुछ महीनों में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है. इन हमलों में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. जम्मू में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के सफाये के लिए ऑपरेशन भी शुरू किया है.

Encounter in Jammu: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने सेना की चौकी पर हमला करने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया. इसके बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. यह चौकी राजौरी के गुंडा ख्वास इलाके में है. 

अभी तक शांत माने जाने वाले जम्मू इलाके में पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है. इस इलाके में घुसपैठ की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है. जम्मू में आतंक की कमर तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने तमाम बडे़ ऑपरेशन भी शुरू किए हैं. 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को यहां उच्च स्तरीय संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशकों, खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए थे. 

इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा था, हमें आतंकवादियों और उन्हें सहायता देने वालों का सफाया करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ सावधानीपूर्वक और सुनियोजित आतंकवाद रोधी अभियान शुरू करना चाहिए. सिन्हा ने यह भी निर्देश दिया कि सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए. 

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने हाल ही में बताया था कि जम्मू क्षेत्र में करीब 50 आतंकी एक्टिव हैं. इनके खात्मे के लिए भारत सरकार ने जम्मू में 500 पैरा कमांडो भेजने का फैसला किया है. 

जम्मू में पाकिस्तानी आतंकियों के नापाक मंसूबों को कुचलने का भारतीय सेना ने बनाया प्लान, 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एलओसी के पास गुरुवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया था. इससे पहले 14 जुलाई को कुपवाड़ा में एलओसी पर भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादी मारे गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget