एक्सप्लोरर

'लोकतांत्रिक अधिकारों की गारंटी के बिना नहीं हो सकता जम्मू-कश्मीर का विकास'- फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर कसा तंज

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के मामलों पर सीधे नियंत्रण रखने वाली केंद्र सरकार ने सैकड़ों नियोजित युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Jammu Kashmir: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने जम्मू-कश्मीर के विकास और राज्य की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जब तक लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक जम्मू-कश्मीर का विकास नहीं हो सकता. जम्मू-कश्मीर के लोगों के विकास का विचार तब तक धरातल पर नहीं आएगा जब तक उनके बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं किया जाता. 

अब्दुल्ला ने कहा कि मानवाधिकार अपरिहार्य हैं और हर इंसान की गरिमा में निहित हैं. श्रीनगर से लोकसभा सांसद ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर अपने संदेश में कहा कि सत्तारूढ़ सरकार जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक सीढ़ी चढ़ने के लिए कर रही है, जिसकी जमीनी हकीकत से पुष्टि नहीं होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी देना तो दूर, जम्मू-कश्मीर के मामलों पर सीधे नियंत्रण रखने वाली केंद्र सरकार ने सैकड़ों नियोजित युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

'जबरदस्त दबाव में काम कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी'

अब्दुल्ला का आरोप है एक भी चयन प्रक्रिया ऐसी नहीं है जो किसी घोटाले में समाप्त न हुई हो. हमारे सरकारी कर्मचारी जबरदस्त दबाव में काम कर रहे हैं. इस सरकार का श्रम अधिकारों का व्यापक अधिग्रहण हम सभी के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है. इस प्रवृत्ति को रोकने की जरूरत है. क्षेत्र में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर भी उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अपने काबू में किया जा रहा है. मजबूत शासन के लिए इसकी स्वतंत्रता जरूरी है. 

फारूक अब्दुल्ला के रिश्तेदार की छिनी सुरक्षा 

जम्मू-कश्मीर में बीस राजनेताओं की सुरक्षा वापस ले ली गई है. इसमें पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के दामाद और निदेशक, जेएंडके सॉफ़्टवेयर टेक्नॉलाजी पार्क ऑफ इंडिया, मोहम्मद असीम खान की सुरक्षा भी हटाई गई है. कई नेताओं की सुरक्षा के एक दो सेक्शन कम किए गए है. सुरक्षा वापस लिए जाने वाले व्यक्तियों की सूची में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के नेता शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

जम्मू-कश्मीर में होगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन, केंद्र शासित प्रदेश में 8 दिन बिताएंगे राहुल गांधी, पार्टी ने शुरू की तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget