एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने का काम जारी, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

Terrorists Crack Down: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

Jammu Kashmir Police Action On Terrorists: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने एक विशेष सूचना के आधार पर रहमू इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया. 

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान पुलवामा के रहमू के रहने वाले इरफान यूसुफ डार के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से एक एके राइफल, एक मैगजीन और 30 गोलियों समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि इसी तरह के अभियान में शहर के ईदगाह इलाके से लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ के आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई.

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान कुलगाम के निलो के निवासी जुनैद मुश्ताक भट के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भट शहर में आतंकी घटनाओं और लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए आया था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है.

शोपियां में एक आतंकी ढेर, सेना के दो जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के अत्यधिक संवेदनशील शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया और सेना के दो जवान शहीद हो गए. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया और कुछ घरों को घेर लिया और उनसे असैन्य लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. उन्होंने बताया कि जब तलाशी टीम गौहर अहमद भट के घर गई तो उसने जानबूझकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की और आतंकवादियों को आश्रय देने से इनकार किया.

उन्होंने बताया कि जब भट से पूछताछ की जा रही थी, तभी घर में छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी अब्दुल कयूम डार मारा गया, जो पुलवामा जिले के लारू काकपोरा का निवासी था.

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी से एक एके राइफल और पिस्तौल सहित गोला बारूद बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल दोनों जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया. शहीद जवानों की पहचान राष्ट्रीय राइफल के सिपाही संतोष यादव और चव्हाण रोमित तानाजी के तौर पर की गई है. कुमार ने बताया, ‘‘घर के मालिक के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia Tension: यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने दिखाई ताकत, ड्रिल में बैलिस्टिक क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण

Ukraine Crisis: साइबर हमले से परमाणु हमले तक, US ने Russia पर लगाए ये आरोप, बाइडन ने पुतिन को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget