एक्सप्लोरर

Operation All Out: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 7 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Encounter: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया है. पुलवामा में एक आतंकी, कुपवाड़ा में दो आतंकी और 4 आतंकी कुलगाम में मार गिराए हैं.

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन ऑलआउट (Operation All Out) के तहत हुए देर रात एनकाउंटर (Enconter) में एक और आतंकी (Terrorist) मारा गया. सेना का सर्च ऑपरेशन (Search Operation) अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात तक मुठभेड़ चली जिसमें इस वारदात को अंजाम दिया गया. कल कुपवाड़ा (Kupwada) में भी सेना ने 2 आतंकी और कुलगाम में 4 आतंकी मार गिराए थे जिसमें एक आतंकी की पहचान शौकत (Showkat) के नाम से हुई है. इन आतंकियों के पास से असलाह और बारूद बरामद हुए.  

कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है. हर दिन आतंकियों का सफाया किया जा रहा है. रविवार को सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है जिसमें से कुपवाड़ा में दो आतंकी और कुलगाम मुठभेड़ में 4 आतंकी शामिल हैं.

जैश ए मोहम्मद के 4 आतंकी ढेर

बताया जा रहा है कि लोलाब के जंगलों से गिरफ्तार आतंकी शौकत अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद एनकाउंटर में 4 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए. मारे गए चारो आतंकी जैश के लिए काम करते थे और पुलिस जवानों पर हुए हमलों में शामिल थे.

पुलवामा एनकाउंटर एक आतंकी ढेर

बीती रात दो से तीन आतंकियों (Terrorist) के घिरे होने की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने बताया कि जिले के छटपोरा (Chatpora) में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर आधी रात (Late Night) के बाद तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया गया, तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग (Firing) शुरू कर दी. उन्होंने फायरिंग करते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों (Security Forces) ने इसे नाकाम कर दिया. इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया. पूरे इलाके को जवानों ने घेरकर रखा है ताकि आतंकी भाग न निकलें.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी, कुपवाड़ा और कुलगाम में एनकाउंटर, अब तक 4 आतंकी ढेर

ये भी पढ़ें: Kashmir Killings: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने की सब इंस्पेक्टर की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget