एक्सप्लोरर

Jammu Bandh: जम्मू बंद के एक दिन बाद युवा राजपूत सभा के 26 नेताओं को किया गया रिहा, कठुआ जेल में थे कैद

Jammu Bandh News: जम्मू में कई मुद्दों को लेकर शनिवार को बंद रहा. वहीं, कई जगह धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल अभी भी जारी है. इन सब के बीच राजपूत सभा के गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा कर दिया गया.

Jammu Kashmir News: देश के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू में सफल बंद के बाद शनिवार (26 अगस्त) को जीवन अस्त-व्यस्त रहा. उपराज्यपाल (एलजी) प्रशासन ने रविवार (27 अगस्त) को सुबह कठुआ की सेंट्रल जेल से राजपूत सभा के 26 नेताओं को रिहा कर दिया. इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी.

क्षेत्र में प्री-पेड स्मार्ट मीटर, सरोर टोल प्लाजा, संपत्ति कर और सभा नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर और रियासी जिले में पूरी तरह से बंद रहा. ये सभी इलाके हिंदू आबादी वाले इलाके हैं और यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पकड़ है.

क्या कहा पुलिस अधिकार ने?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कठुआ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सांबा जिले के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुबह करीब 4 बजे कठुआ जिले की सेंट्रल जेल का दौरा किया था. ये अधिकारी राजपूत सभा के 26 नेताओं को अपने साथ ले गए.” उन्होंने आगे कहा, “चूंकि उन्हें सांबा पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया था, इसलिए हमें उन्हें सौंपना पड़ा. सांबा पुलिस ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे इन लोगों को घरों में अलग-अलग करके भेज दिया.”

टोल प्लाजा से किया था गिरफ्तार

राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह और इसके पूर्व अध्यक्ष हैप्पी सिंह समेत 26 नेताओं को सरोर टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया गया था. इस जगह पर वो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और टोल, प्री-पेड स्मार्ट मीटर और प्रॉपर्टी टैक्स को वापस लेने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे.

हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर अभी तक रद्द नहीं की गई है. उन पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी थी. इस बीच, सांबा शहर में युवा राजपूत सभा के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भूख हड़ताल जारी रही.

भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं में से एक लकी सिंह ने कहा, “प्रशासन ने अभी-अभी हमारे नेताओं को रिहा किया है. मांगें अभी मानी जानी बाकी हैं. हम अभी सिर्फ सीढ़ी के पहले पायदान पर हैं. पिछले 100 घंटों से हम भूख हड़ताल पर हैं और हम जम्मू के लिए पीछे नहीं हटेंगे. आगे एक लंबी लड़ाई है.”

ये भी पढ़ें: Jammu: आज जम्मू बंद का ऐलान, टोल प्लाजा को लेकर विरोध तेज, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों का समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget