एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर समेत मारे गए दो आतंकी

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. यहां सोपोर के शीर्ष लश्कर कमांडर नसीर उद दीन समेत दो आतंकियों की मौत हुई है.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. सेना ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के गनीपोरा क्रालगुंड इलाके में हुए एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है. यहां सोपोर के शीर्ष लश्कर कमांडर नसीर उद दीन समेत दो आतंकी सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए हैं. पुलिस का कहना है कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई इस मुठभेड़ में मारा गया शीर्ष लश्कर कमांडर नसीर उद दीन सोपोर और हंदवाड़ा में सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल था.

सोपोर और हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों पर किया था हमला 

पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर क्षेत्र, विजय कुमार के अनुसार नसीर उद दीन सोपोर और हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले उग्रवादियों के समूह का नेतृत्व कर रहा था, जिसमें सीआरपीएफ के 06 जवान शहीद हुए थे.

सीआरपीएफ के 6 जवान हुए थे शहीद

आईजीपी ने बताया कि नसीर उद दीन ने इस साल 18 अप्रैल को सोपोर में 3 सीआरपीएफ के जवानों की हत्या और 04 मई को हंदवाड़ा में 3 सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल था. अधिकारियों ने कहा कि मारे गए अन्य आतंकवादी पाकिस्तान के हैं.

इससे पहले एक संयुक्त टीम में पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ ने क्षेत्र में एक संयुक्त रुप से सघन तलाशी अभियान चलाया था. घेरा बंदी के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा दल पर गोलीबारी की थी. जवाबी फायरिंग करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया.

इसे भी देखेंः जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, चाइनीज ग्रेनेड बरामद

तस्वीरें: अखिलेश यादव के साथ इटावा के सफारी पार्क घूमने पहुंचे तेज प्रताप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget