एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार 20 जुलाई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई. हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार (20 जुलाई, 2025) को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. दरअसल किश्तवाड़ के जंगली इलाके दच्छन और नागसेनी के बीच स्थित खानकू में पुलिस और भारतीय सेना ने तलाशी अभियान चलाया था, जिसके दौरान कुछ आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी को मद्देनजर रखते हुए यह अभियान चलाया गया था.

अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही गोलीबारी की, जिसकी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की तरफ से भी फायरिंग हुई. हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इलाके में और सुरक्षाबलों को भेजा गया है, जिससे आतंकियों को ढूंढकर उन्हें खत्म किया जा सके.

व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर किया पोस्ट

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना ने किश्तवाड़ क्षेत्र के हदल गाल इलाके में एक अभियान शुरू किया. आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है और अभियान अभी जारी है.'

सुरक्षा बल 10 ठिकानों की कर रहें तलाशी

बता दें कि शुक्रवार से काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) यूनिट कश्मीर घाटी के चार जिलों में तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें 10 ठिकानों की जांच हो रही है. खबरों के अनुसार सीमा पार से जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल्ला गाजी के स्लीपर सेल्स और नेटवर्क कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में एक्टिव हैं, जिसकी खोज के लिए सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं.

पहली भी इस इलाके में हो चुकी है फायरिंग

इससे पहले भी किश्तवाड़ जिले के कांजल मांडू क्षेत्र में 02 जुलाई 2025 को कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था और इस दौरान उन्होंने 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन चलाया. सुबह करीब 8 बजे इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई, जिसके बाद फायरिंग रुक गई थी. 

ये भी पढ़ें:- 'जांच से पहले निष्कर्ष न निकालें, AAIB पर रखें पूरा भरोसा', एअर इंडिया हादसे पर बोले उड्डयन मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget