एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर- पाकिस्तान ने फिर किया गया सीजफायर का उल्लंघन, मोर्टार के गोले दागे, कोई हताहत नहीं

पुंछ जिले में एलओसी पर मनकोट सेक्टर में देर रात 2.30 बजे के आसपास मोर्टार के गोले दागे गएइस गोलीबारी से भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गांवों और अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं. साथ ही गोले भी दागे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मनकोट सेक्टर में देर रात दागे गए मोर्टार के गोले

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में एलओसी पर मनकोट सेक्टर में देर रात 2.30 बजे के आसपास मोर्टार के गोले दागे गए, वहीं हीरानगर सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी रातभर चली. उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी से भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए देर रात करीब 2:30 बजे एलओसी पर मनकोट सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे. सेना ने इसका समुचित जबाव दिया.’’

भारतीय जवानों ने दी मुंहतोड़ जवाब 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी और गोलाबारी सुबह करीब चार बजे बंद हुई. साथ ही बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे करोल कृष्ण,सतपाल और गुरनाम में सीमा चौकियों पर गोलियां चलाईं, जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल समुचित जवाब दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी सुबह पांच बजकर दस मिनट तक जारी रही. गोलीबारी से सीमाई इलाकों में रहने वालों के बीच भय व्याप्त हो गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी.

गुरुवार को भी पाकिस्तान की ओर से हुई थी गोलीबारी

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात को भी करीब सात घंटे तक गोलाबारी हो रही थी. आतंकियों ने बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया था, जिसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया था.

ये भी पढ़ें :-

पुणे: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घायल हुई महिला, आंखों की रोशनी गई, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद: सील की हुई शराब की बोतल में पानी मिलाते दिखे लोग, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget