एक्सप्लोरर

ISRO PSLV-C54 Launch: ओशनसैट-3 के अलावा अंतरिक्ष में हुई कई नैनो सैटेलाइट्स की एंट्री, जानें ISRO के लॉन्च की 8 बड़ी बातें

ISRO PSLV-C54 Mission Launch: ओशनसैट-3 के साथ 8 नैनो सैटेलाइट्स को भी लॉन्च किया गया, जिसमें भूटान के लिए एक खास रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट भी शामिल है. इसका नाम भूटानसैट दिया गया है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी ISRO ने एक और ऊंची उड़ान भरी है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ओशनसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च किया गया है. PSLV-C54 रॉकेट से इसे लॉन्च किया गया. इस लॉन्च के बाद इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि पीएसएलवी-सी54 ने ओशनसैट-3 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी तय की गई कक्षा में स्थापित किया है. इसे सैटेलाइट्स के मामले में इसरो की एक और बड़ी कामयाबी की तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले भी इसरो ने ऐसे कई बड़े और अहम सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा है. आइए जानते हैं ओशनसैट-3 सैटेलाइट की लॉन्चिंग की 8 बड़ी बातें. 

  1. रविवार सुबह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस रॉकेट को लॉन्च किया गया. जिसके बाद करीब 11 बजे तक इसने सफलतापूर्वक सैटेलाइट को उनकी कक्षा में स्थापित करने का काम किया. इस पूरे प्रोसेस में करीब 56 मिनट का वक्त लगा. 
  2. इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ ने बताया कि पीएसएलवी-सी54 की लॉन्चिंग के 17 मिनट बाद कक्षा में पहुंचने पर ओशनसैट सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और उसे कक्षा में स्थापित कर दिया गया. 
  3. ओशनसैट-3  सैटेलाइट को ओशनसैट-2 के खराब होने के बाद लॉन्च किया गया. जिसे साल 2009 में लॉन्च किया गया था. यानी ये नई सैटैलाइट अब पुरानी की जगह लेगी और तमाम तरह की जानकारियां जमीन तक पहुंचाने का काम करेगी. 
  4. ओशनसैट-3  सैटेलाइट की बात करें तो इसका काम समुद्री सतह के तापमान और इसे लेकर तमाम तरह की जानकारियों को इकट्ठा करना है. इससे प्रदूषण और हानिकारक तत्वों की जांच हो पाएगी. इस सैटेलाइट का वजन करीब 1 हजार किलो है. 
  5. ओशनसैट-3 के साथ 8 नैनो सैटेलाइट्स को भी लॉन्च किया गया, जिसमें भूटान के लिए एक खास रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट भी शामिल है. इसका नाम भूटानसैट दिया गया है, यानी ये भारत और भूटान का सैटेलाइट है. 
  6. भूटान की इस नैनो सैटेलाइट में रिमोट सेंसिंग कैमरे लगे हैं, इसे लेकर भारत ने भूटान को टेक्नोलॉजी शेयर की थी. इस नैनो सैटेलाइट का काम कई तरह की जमीनी जानकारी देना है. रेलवे ट्रैक, पुल और अन्य जरूरी निर्माणों को लेकर इसकी मदद ली जाएगी.
  7. 44.4 मीटर लंबे PSLV-C54 रॉकेट में प्राइवेट कंपनी का सैटेलाइट भी लॉन्च किया गया है. इसमें बेंगलुरु बेस्ड कंपनी पिक्सल का आनंद सैटेलाइट लॉन्च किया गया है. इसके अलावा बाकी के नैनो सैटेलाइट भी अलग-अलग स्पेस कंपनियों ने तैयार किए हैं. 
  8. इस मिशन को इस साल यानी 2022 के लिए इसरो का आखिरी मिशन बताया जा रहा है. इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस लॉन्चिंग को लेकर खुशी जाहिर की और बताया कि लॉन्च होने के बाद पूरी कवायद में दो घंटे का समय लगने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें - 5G नेटवर्क से आपको क्या फायदा होगा और क्या नुकसान? ये पूरी खबर इस बारे में बताने के लिए है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget