एक्सप्लोरर

चंद्रयान 2 की लैंडिंग में आखिर कहां हुई गड़बड़ी, पता चल गया कारण

चंद्रयान 2 की चांद की सतह पर लैंडिंग में कहां दिक्कत रह गई थी इस बारे में जानकारी सामने आई है. राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान 2 से संबंधित अनेक सवालों के जवाब दिए.

बेंगलुरु: चंद्रयान 2 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में कहां कमी रह गई थी इसका पता चल गया है. पहली बार यह जानकारी विस्तार से उस सवाल के जवाब में आई जो संसद में सरकार से चंद्रयान 2 की सफलता को लेकर पूछा गया था. राज्यसभा में पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान 2 की लैंडिंग और इसकी सफलता, असफलता से जुड़े तमाम प्रश्नों का जवाब दिया.

क्या हुआ रोवर विक्रम के साथ

विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी जो कि लैंडिंग की तय जगह से करीबन 500 मीटर की दूरी पर थी. इस हार्ड लैंडिंग की जो वजह निकल कर सामने आई उसके मुताबिक जिस अनुपात में चंद्रयान 2 की गति धीरे की जानी थी वह उस अनुपात में नहीं हो पाई.

आखिर चूक हुई कहां

पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन को बताया की चंद्रयान 2 चंद्रमा की सतह के 30 किलोमीटर ऊपर तक एकदम सही स्थिति में काम कर रहा था. 30 किलोमीटर से लेकर 7.4 किलोमीटर तक का अगला चरण भी बिल्कुल सामान्य तौर पर काम करता रहा. लेकिन दिक्कत इसके बाद शुरू हुई क्योंकि इसके बाद चंद्रयान की गति को 1683 मीटर प्रति सेकंड से घटाकर 146 मीटर प्रति सेकंड किया जाना था. लेकिन इस चरण में गति कम करने के लिए जो ब्रेक लगाए गए वह सही नहीं लगे और गति निर्धारित गति से भी ज्यादा कम हो गई. चंद्रयान 2 की गति ज्यादा कम हो जाने की वजह से चंद्रयान अपनी दिशा से भटक गया और अपनी निर्धारित लैंडिंग की जगह से 500 मीटर दूर हार्ड लैंडिंग हुआ.

ऑर्बिटर अभी भी पूरी तरह सक्रिय

इसके साथ ही सरकार की तरफ से यह जानकारी भी मुहैया कराई गई की ऑर्बिटल जो कि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है अभी भी पूरी तरह से काम कर रहा है और जिस कुशलता के साथ ऑर्बिटर को लॉन्च किया गया और वह चंद्रमा के करीब पहुंचा उससे अब उसकी कार्य क्षमता 7 साल तक के लिए बढ़ गई है.

शुरू हो चुकी है चंद्रयान 3 की तैयारी

गौरतलब है कि चंद्रयान 2 को 22 जुलाई 2019 को प्रक्षेपित किया गया था और 7 सितंबर 2019 को इसकी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी. लेकिन आखिरी कुछ मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के चलते वह सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी. लेकिन इसरो अब इससे आगे बढ़ चुका है और यहां चंद्रयान 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

 जितेन्द्र सिंह बोले- चंद्रयान 2 मिशन को विफल मानना गलत, तकनीकी तौर पर मिली कई सफलताएं

मुंबई में कल सुबह 9 बजे होगी कांग्रेस, शिवसेना और NCP की बैठक, सरकार बनाने की कवायद तेज

हेमा मालिनी ने संसद में उठाया वृंदावन में बंदरों के आतंक का मामला, चिराग पासवान ने भी बताया अपना दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget