एक्सप्लोरर

जितेन्द्र सिंह बोले- चंद्रयान 2 मिशन को विफल मानना गलत, तकनीकी तौर पर मिली कई सफलताएं

अंतरिक्ष विज्ञान विभाग में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि देश के चंद्रयान-2 मिशन को असफल कहना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर लैंड नहीं कर पाना निराशाजनक हो सकता है लेकिन इसे असफल करार देना सही नहीं है.

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि चंद्रयान-2 मिशन को असफल करार देना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अभियान तकनीकी तौर पर सफल रहा है. अंतरिक्ष विज्ञान विभाग में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान कहा, ‘‘इस अभियान पर सभी देशवासियों की नजरें टिकी थीं. विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाना थोड़ा निराशाजनक हो सकता है लेकिन इसकी व्याख्या में अभियान को विफल करार देना सही नहीं है.’’

मंत्री जितेन्द्र सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुये कहा कि समूचे अभियान में एक साथ कई लक्ष्यों को समाहित किया जाता है. उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जिसने दो से कम प्रयासों में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की हो. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने आठवें प्रयास में यह मुकाम हासिल करने में कामयाब रहा था. चंद्रयान के दूसरे हिस्से ऑर्बिटर की मौजूदा कार्यप्रणाली से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में मंत्री ने कहा कि इस अभियान के वैज्ञानिक पहलू से जुड़े ऑर्बिटर के वैज्ञानिक लक्ष्यों को हासिल कर लिया गया है. इनमें चांद की सतह की मैपिंग करना और भौगोलिक स्थितियों का विश्लेषण करने सहित अन्य काम पूरे कर लिये गये हैं.

अनेक चीजों में मिली सफलता

अभियान के तकनीकी पहलुओं की कामयाबी के बारे में उन्होंने बताया कि चंद्रयान की लॉन्चिंग सफल रही. पृथ्वी की कक्षा और फिर चांद की कक्षा में चंद्रयान का प्रवेश सफलतापूर्वक हुआ और ऑर्बिटर ने बखूबी अपना काम किया. उन्होंने कहा कि सटीक प्रक्षेपण और कक्षीय गति के कारण ऑर्बिटर की मिशन अवधि बढ़कर सात साल हो गयी है. मंत्री ने कहा, ‘‘सिर्फ चांद की सतह से 30 किमी पहले विक्रम लैंडर का इसरो से संपर्क टूट गया जिसे मैं इस अभियान की विफलता नहीं कहना चाहता.’’

मंत्री ने राज्यसभा में दिया जवाब

एआईएडीएमके की विजिला सत्यनाथन ने पूरक प्रश्न में पूछा कि विक्रम की चांद पर लैंडिंग के दिन ही मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने का इस अभियान से क्या कोई संबंध था और सरकार के सौ दिन पूरे होने के दिन ही विक्रम लैंडर की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिये वैज्ञानिकों पर क्या दबाव डाला गया था? इस पर जितेन्द्र सिंह ने इस तरह की किसी भी आशंका को नकारते हुये कहा, ‘‘हम सब को यह मानने में कोई हर्ज नहीं होगा कि अंतरिक्ष अभियान के कार्यक्रम खगोलीय स्थितियों के मुताबिक तय होते हैं. इसलिये यह संभव नहीं है कि इस तरह के अभियान के कार्यक्रम इस प्रकार तय किये जा सकें.’’

मंत्री ने ‘चंद्रयान 3’ (तीसरा चांद मिशन) से जुड़े एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि इसरो तीसरे चंद्रयान मिशन की योजना बना रहा है. इसके लिये इसरो आवश्यक प्रौद्योगिकी पर निपुणता हासिल करने के लिये लगातार कोशिश कर रहा है. विशेषज्ञ समिति के अंतिम विश्लेषण और सिफारिशों के आधार पर आगामी चंद्र मिशनों पर कार्य प्रगति पर है.

यह भी पढ़ें-

मुंबई में कल सुबह 9 बजे होगी कांग्रेस, शिवसेना और NCP की बैठक, सरकार बनाने की कवायद तेज

हेमा मालिनी ने संसद में उठाया वृंदावन में बंदरों के आतंक का मामला, चिराग पासवान ने भी बताया अपना दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर AIMIM ओवैसी के बयान से सियासत, एनडीए नेताओं ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर AIMIM ओवैसी के बयान से सियासत, एनडीए नेताओं ने साधा निशाना
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
PM मोदी और शहबाज शरीफ को भारत-PAK के 100 दिग्गजों की चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- 'शांति के कबूतर उड़ाने...'
PM मोदी और शहबाज शरीफ को भारत-PAK के 100 दिग्गजों की चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- 'शांति के कबूतर उड़ाने...'
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget