एक्सप्लोरर

ISRO Chief On Aliens: एलिंयस पर इसरो चीफ ने कर दिया बड़ा दावा, सुनकर चौंक जाएंगे आप

ISRO Chief On Aliens: इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एलियंस के समझदार होने की बात कही है. इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स एलियंस होने का दावा करती रही हैं.

ISRO Chief S Somanath: एलिंयस की मौजूदगी पर दुनियाभर की राय अक्सर बंटी हुई नजर आई है. जहां वैज्ञानिक ब्रह्मांड में अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश में जुटे हैं, वहीं एलियंस को लेकर भी अक्सर कई दावे किए जाते रहे हैं. इसी क्रम में इसरो चीफ ने भी एलियंस पर बड़ा दावा किया है.

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से एलियंस, चंद्रयान, मंगल ग्रह और ब्लैक होल जैसे विषयों पर बात की है. बीयर बाइसेप्स चैनल के पॉडकास्ट में एस. सोमनाथ ने भविष्य में भारत के अंतरिक्ष मिशन का भी जिक्र किया. 

इस दौरान इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने एलियन पर जो कहा, उसने सबका ध्यान खींचा. जब एस. सोमनाथ से एलियंस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'एलियंस हमेशा से ही आकर्षक रहे हैं.' इसके बाद उनसे पूछा गया कि कौन सा पहलू उन्हें ज्यादा आकर्षक लगता है. 

'समझदार हैं एलियन'

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, 'जिन्हें हम एलिंयस कहते हैं वे बुद्धिमान प्राणी हैं. कभी-कभी एलियंस हम लोगों से अधिक बुद्धिमान होते हैं तो कभी-कभी हमसे उतने बुद्धिमान नहीं होते हैं.' इससे पहले भी कई लोग और संस्थाएं एलियंस के बुद्धिमान होने की बात करते रहे हैं. 

'पॉडकास्ट सुन रहे होंगे एलियंस'

उन्होंने कहा,' एलियंस अभी आपका पॉडकास्ट सुन रहे होंगे. मैं हमेशा मानता हूँ कि हमारे आस-पास एलियन हैं जो बहुत विकसित हैं.' बता दें कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एलियंस से जुड़ी एक रिपोर्ट पेश की गई थी. रिपोर्ट्स में ये बात कही गई थी कि एलियंस इंसानों के बीच ही छिपकर रह रहे हैं. इसके अलावा ये भी कहा गया था कि वो बुद्धिमान समूह या संस्थाएं हैं, जिन्होंने खुद को छिपाकर रखा हुआ है. इस रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया था. 

भारत ने रचा इतिहास

चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला मून मिशन था. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि हमें याद कराता है, क्योंकि पिछले साल 23 अगस्त को भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया था.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: 'इस केस से खुद को अलग कर लें', कोलकाता मामले में अधीर रंजन ने कपिल सिब्बल से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, अब कितना लगेगा टैक्स?
Abhishek Banerjee Assault: अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
AC Tips: पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
पोर्टेबल vs विंडो, कौन सा एसी लगाने से होगी बिजली खपत कम, आपके लिए क्या है सबसे बेस्ट
Embed widget