एक्सप्लोरर

याचिकाकर्ता की अपील- दिल्ली में लगे लॉकडाउन, अर्जी खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा, क्या लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है?

दिल्ली में हर रोज कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. अब दिल्ली में लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के लिए हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है, जिसे खारिज कर दिया गया.

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जाने की मांग उठने लगी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने आज ऐसी ही एक याचिका पर सुनवाई की. याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से राजधानी में लॉकडाउन लगाए जाने की मांग की. लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. साथ ही हाईकोर्ट ने पूछा "क्या लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान है?".

वहीं अभी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार सहित 4 राज्यों को कोरोना केस में इजाफे को लेकर फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात जैसे स्थानों पर कोविड-19 संबंधी हालात बदतर हो गए हैं. कोर्ट ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और असम सरकार से कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मौतें राजधानी में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. लगातार तीसरे दिन यहां 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नए मामले सामने आए. वहीं संक्रमण से 121 और लोगों की मौत के बाद राजधानी में मृतक संख्या 8,391 पहुंच गयी. एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा 131 है.

दिल्ली में अब तक एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले 11 नवंबर को सामने आए थे जब 8,593 संक्रमितों का पता चला था. उस दिन 85 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी थी. रविवार को संक्रमण से मौत के 121 मामले दर्ज किए गए. पिछले 11 दिन में पांचवीं बार एक दिन में मौत के मामलों की संख्या 100 से अधिक है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget